Chhattisgarh News : रायपुर में पतंग के मांझे ने ली बच्चे की जान, घटना के बाद हरकत में आया प्रशासन, दुकानों से 8 नग चाइनीज मांझा जब्त

Chhattisgarh News : प्रदेश की राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा से 7 साल के मासूम बच्चे का गला कटने से उसकी मौत हो गई. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम आज राजधानी शहर रायपुर में कुछ पतंग दुकानों में कथित रूप से चाइनीज मांझा का विक्रय किये जाने से सम्बंधित मिली जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग की सभी जोनों की टीमों द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व, राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में पंतंग दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान संतोषी नगर में दो पतंग दुकानों में 8 बंडल चाइनीज मांझा मिला, जिसे निगम जोन 6 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर निगम जोन 6 राजस्व विभाग की टीम ने सम्बंधित पतंग दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सम्बंधित दो दुकानों से कुल 8 नग चाइनीज मांझा जब्त कर लिया है और इसमें प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News: चायनीज मांझे का कहर: राजधानी रायपुर में 7 वर्षीय मासूम की मौत, कई घायल, प्रशासन पर सवाल
निगम जोन 4 की राजस्व विभाग की टीम द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी मानकुराम धीवर के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निगम जोन 4 के तहत स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड नम्बर 45 के तहत सती माता सत्ती बाजार के पास संजय पतंग दुकान को अनुज्ञप्ति लाइसेंस नहीं मिलने पर तत्काल दुकान को सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी है. (Chhattisgarh News)
निगम जोन 4 क्षेत्र में श्याम टाकीज बूढ़ापारा के पास की दो पतंग दुकाने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बन्द पायी गयीं. राजधानी शहर में चाइनीज मांझा की जनशिकायतों का त्वरित निदान करने नगर निगम क्षेत्र में अभियान जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम प्रशासक एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार आगे भी सतत जारी रहेगी. (Chhattisgarh News)



