छत्तीसगढ़ में अलग-अलग दिन मतगणना से कांग्रेस नाराज, PCC चीफ दीपक बैज ने जताई आपत्ति
Deepak Baij on Counting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। वहीं पंचायत चुनाव 3 चरण में कराए जाएंगे, जिनके नतीजे भी अलग-अलग दिन आएंगे, जिसे लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं, लेकिन निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम चार चरण में दे रहे हैं। ये परिणाम को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कांग्रेस मतगणना की तारीखों से सहमत नहीं है। हम चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेंगे। विधि विशेषज्ञों से बात कर कोर्ट भी जाने का सोचेंगे। बैज ने कहा कि नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव परिणाम 24 फरवरी को एक साथ जारी होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- संवाद के बिना अभिव्यक्ति अधूरी…इसका अभाव सर्वनाश कर सकता है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
PCC चीफ बैज ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव कार्यक्रम एक साथ घोषित किए गए हैं। निकायों के परिणाम 15 फरवरी को आएंगे। पंचायतों के परिणाम 18, 21, 24 फरवरी को घोषित होंगे। जब एक साथ चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है। आचार संहिता एक साथ लगी है तो पंचायतों और निकायों के परिणाम एक साथ घोषित होना चाहिए। अमूमन निर्वाचन आयोग अलग-अलग राज्यों के चुनाव कार्यक्रम जब भी घोषित करता है तो भले मतदान अलग-अलग तिथि पर हो, परिणाम एक साथ ही आते हैं। एक साथ परिणाम के लिए महीने भर तक का भी इंतजार किया जाता है। यहां पर 9 दिन इंतजार क्यों नहीं किया जा सकता? (Deepak Baij on Counting)
भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी जनता: बैज
बैज ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत हासिल किया था। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी। (Deepak Baij on Counting)



