
BJP on Deepak Baij: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मतगणना की तारीखों को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है, जिसे लेकर भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मतगणना की तारीखों को लेकर दिक्कत है। कांग्रेस को चुनाव से भी दिक्कत है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, वो कर्मचारियों समेत अन्य स्थिति का आंकलन करके ही फैसला लेती है। कांग्रेस को इसमें मीन-मेख नहीं निकालना चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों और पंचायतों के 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतेंगी। भाजपा विष्णुदेव साय सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाएगी।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अलग-अलग दिन मतगणना से कांग्रेस नाराज, PCC चीफ दीपक बैज ने जताई आपत्ति
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि पिछले बार जो चुनाव हुए थे जनता के अधिकारों को छीन कर कांग्रेस ने सत्ता हथियाई थी। अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर-अध्यक्ष का चुनाव करके जनता के अधिकारों को छिनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। हमने जनता को उनका अधिकार वापस दिया है कि जनता अपना महापौर चुने। नगर पालिका और नगर पंचायत में अपने अध्यक्ष चुने। यग अधिकार हमने जनता की लौटाई है। 5 सालों में कांग्रेस ने शहरों की दुर्दशा की। विकास पूरी तरह से अवरुद्ध किया। पिछले एक साल में हमने नगरीय निकायों में काम किया है। 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि नगरीय निकायों को दिया। बिना भेदभाव के सभी निकायों को दिया। (BJP on Deepak Baij)
डिप्टी CM ने किया जीत का दावा
उन्होंने कहा कि सभी निकायों को विकास के लिए राशि दिया। सभी जगहों पर व्यापक रूप से विकास के काम हुए हैं। नगरीय निकायों को व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। हमारे शहर स्वच्छ और सुंदर हुए हैं। विकास की व्यवस्था हुई है। सफाई की व्यवस्था हमने की है। हमने नगरीय निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत की है। इससे स्पष्ट रूप से दिखता है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पक्ष में सकारात्मक वातावरण है। हमारी पार्टी की भी तैयारियां पूरी हो गई है। संभाग, जिला, मंडल स्तर की समिति बन गई है। संभागीय बैठकों का सिलसिला चल रहा है। जनता भी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में कमल खिलाने के लिए तैयार है। जनता इस बात को बखूबी समझती है कि विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता का मन बना हुआ है। (BJP on Deepak Baij)