बलौदाबाजार गैस लीक मामला: श्री सीमेंट संयंत्र प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस, गैस रिसाव से 38 छात्राएं हुईं थीं बीमार
Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित श्री सीमेंट संयंत्र खपराडीह प्रबंधन को कलेक्टर दीपक सोनी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। गैस रिसाव की वजह से पास के स्कूल की 38 छात्राएं बीमार हुई थीं। पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं अन्य विभागों की जांच में प्रबंधन की लापरवाही पाई गई थी।
यह भी पढ़े :- विधायक के बेटे ने दिखाई दादागिरी! पुलिस ने रोकी बाइक, तो कहा- MLA का बेटा हूं, कैसे काटोंगे चालान? पढ़े पूरी खबर
दरअसल, श्री सीमेंट संयंत्र खपराडीह प्रबंधन के द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 के तहत नियमों का उल्लंघन पाया गया है। मामले में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने कारखाने के अधिभोगी नीरज अखौरी और कारखाना प्रबंधक विजय अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। (Balodabazar News)
स्कूल की 38 छात्राएं बीमार हुई थीं
बता दें, हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खपराडीह स्कूल में अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. इस मामले में श्री सिमेंट प्लांट पर आरोप लगे कि प्लांट के FR से निकलने वाली बदबूदार गैस की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी. घटना के दिन कलेक्टर-एसपी तत्काल अस्पताल में बच्चों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने घटना के बाद तत्काल जांच टीम बनाकर जांच करवाई, जिसमें श्री सीमेंट कंपनी की लापरवाही सामने आई है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री सीमेंट को नोटिस जारी कर दिया है। (Balodabazar News)



