आज दुनिया कह रही है 21वीं सदी भारत की सदी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

38th National Games: उत्तराखंड के देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और CM पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि युवा ऊर्जा से और दिव्य हो उठी है। बाबा केदार, बद्रीनाथ, मां गंगा के शुभाशीष के साथ नेशनल गेम्स शुरू हुआ है। ये उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत की बड़ी सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है।
यह भी पढ़ें:- Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ हादसे के बाद अमृत स्नान होगा, अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला
PM मोदी ने कहा कि नेशनल गेम्स में इस बार भी कई देशी और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स भी है। हम खिलाड़ियों के लिए भी ज्यादा से ज्यादा मौके बना रहे हैं, ताकि वे अपने सामर्थ्यों को और निखार सकें। आज सालभर में कई टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट्स जोड़े गए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की वजह से यंग प्लेयर्स को आगे बढ़ने का मौका मिला है। यूनिवर्सिटी गेम्स, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को नए अवसर दे रहे हैं। हम स्पोर्ट्स को भारत के सर्वांगीण विकास का एक प्रमुख माध्यम मानते हैं। (38th National Games)

उन्होंने कहा कि जब कोई देश स्पोर्ट्स में आगे बढ़ता है तो देश की साख भी बढ़ती है, देश का प्रोफाइल भी बढ़ता है। पिछले 10 सालों में हमने लगातार आपकी प्रतिभा को पोषित करने और उसका समर्थन करने को प्राथमिकता दी है। एक दशक पहले की तुलना में खेल बजट तीन गुना हो गया है। TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) पहल के माध्यम से देश के एथलीटों में महत्वपूर्ण वित्तीय संसाधनों का निवेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत, पूरे देश में अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। (38th National Games)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। जब भारत में ओलंपिक आयोजित होगा है, तो वो भारत के खेल को एक नए आसमान पर लेकर जाएगा। अगर ओलंपिक भारत में आयोजित होता है, तो इससे देश के खेल क्षेत्र को काफ़ी बढ़ावा मिलेगा। ओलंपिक सिर्फ़ एक खेल आयोजन नहीं है – यह देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी विकास को बढ़ावा देता है। खेलो इंडिया पैरा गेम्स से पैरा एथलीट्स की परफॉर्मेंस नए-नए एचीवमेंट्स कर रही है। भाजपा के सैकड़ों सांसद नए टैलेंट को आगे लाने के लिए अपने क्षेत्रों में सांसद खेलकूद स्पर्धा करा रहे हैं। आज दुनिया कह रही है 21वीं सदी भारत की सदी है। और यहां बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से, मेरे दिल से अचानक ही निकला था कि ये उत्तराखंड का दशक है। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। (38th National Games)

उन्होंने कहा कि मैं भी काशी का सांसद हूं, अगर मैं सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र की बात करूं तो सांसद खेल प्रतियोगिता में हर साल काशी संसदीय क्षेत्र में करीब-करीब ढाई लाख युवाओं को खेलने का, खिलने का मौका मिल रहा है। जब भारत में ओलंपिक होगा तो वो भारत के स्पोर्ट्स को एक नए आसमान पर ले जाएगा। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना है, जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। मैं कभी-कभी इसे धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता कहता हूं। समान नागरिक संहिता लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेगी। राष्ट्रीय खेल एक खेल आयोजन से कहीं अधिक है। यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रदर्शित करने और भारत की समृद्ध विविधता और एकता का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। (38th National Games)





