Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन धर्म का अपमान करती है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah on Kharge: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कालकाजी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल की आप-दा से मुक्त होने का बहुत बड़ा मौका है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाइए और केजरीवाल की आप-दा से हमेशा के लिए मुक्ति पाइए। केजरीवाल की सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है। केजरीवाल ने जलबोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर एक बयान दिया कि दिल्ली में जो यमुना का पानी आता है, उसमें हरियाणा सरकार ने जहर मिलाया है। जबकि जलबोर्ड वालों ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh Stampede Updates: महाकुंभ हादसे के बाद अमृत स्नान होगा, अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला

शाह ने कहा कि केजरीवाल आपके पास जलबोर्ड की जो रिपोर्ट है, उसे सार्वजनिक ​कीजिए, हम जिम्मेदारी लेंगे। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे, कांग्रेस का समर्थन लिया। इन्होंने कहा था कि हम सिक्योरिटी, गाड़ी और बंगला नहीं लेंगे, इन्होंने सिक्योरिटी ली, गाड़ी ली और करोड़ों का शीश महल बनवाया। केजरीवाल ने कहा था कि हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे, इन्होंने हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल… सबके सामने शराब की दुकानें खोलीं, जेल गए। (Amit Shah on Kharge)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि जलबोर्ड घोटाला, राशन घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, क्लासरूम घोटाला किया और खुद के लिए करोड़ों का शीश महल बनवाया। भाजपा पार्टी इस देश की परंपरा और आस्था में विश्वास करती है, इसलिए भव्य करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बनता है और महाकुंभ का मेला भी लगता है। 2019 में PM मोदी ने गंगा में डुबकी लगाई और देश के करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज समेत सारी सुविधाएं दी, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन धर्म का अपमान करती है। खड़गे साहब, आपको सनातन धर्म में श्रद्धा नहीं है तो कोई बात नहीं, लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए। मैंने महाकुंभ में गंगा की डुबकी लगाई, लेकिन ठंड खड़गे जी को लग गई। वो कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। खड़गे साहब आपने पूरा जीवन डुबकी नहीं लगाई, लेकिन आपने गरीबों का क्या भला किया। (Amit Shah on Kharge)

Back to top button
error: Content is protected !!