CG IT Raid: 200 आयकर अधिकारियों की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत 22 स्थानों पर मारा छापा, जांच जारी

CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में 29 जनवरी की सुबह आयकर विभाग ने व्यापक कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत गोंदिया और कोकीनाडा सहित कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की है।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास निर्माण राशि में गड़बड़ी, 6 लोगों के खिलाफ FIR, दो रोजगार सहायक बर्खास्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें रायपुर के राजीव नगर स्थित आवास, जवाहर मार्केट में स्थित कार्यालय, राठौर चौक पर स्थित गोदाम, रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम और भनपुरी में मौजूद राइस मिल शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- केजरीवाल ईमानदारी का चोला ओढ़कर आए और सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया: सांसद राहुल गांधी
सूत्रों के मुताबिक, करीब 200 आयकर अधिकारियों की टीमों ने रामसागरपारा, राठौर चौक और जवाहर मार्केट में कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर (CG IT Raid) छापा मारा है। कर चोरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
आयकर अधिकारी इन स्थानों पर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है| (CG IT Raid)
टैक्स चोरी की आशंका पर दबिश
आयकर विभाग की टीम ने जिन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। उन व्यापारियों के द्वारा टैक्स चोरी की गई है। ऐसी आशंका आईटी के द्वारा जताई जा रही है। इसी के चलते टीम ने प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक कुछ बड़ा खुलासा नहीं हो पाया है। टीम घर के अंदर जांच कर रही है।



