Google Analytics —— Meta Pixel

रेप मामले में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पुलिस ने उठाया, पढ़े पूरी खबर

Sitapur MP Sexual Abuse Case : सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की गुरुवार को गिरफ्तारी हुई। बता दें कि सीतापुर जिले की एक अदालत ने रेप मामले में राकेश राठौर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन हाई कोर्ट से उन्हें मुंह की खानी पड़ी।

यह भी पढ़े :- इंजीनियर की शादी में दोस्तों ने दिया ‘ठेकेदार किट’ – फावड़ा, बेलचा और गुनिया देख मेहमान भी रह गए दंग!

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच हुई गिरफ्तारी

हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस सांसद राठौर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तभी कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। राकेश राठौर पर 35 वर्षीय महिला को घर में बंधक बनाकर उसका दुष्कर्म करने और धमकाने का आरोप है।

यह भी पढ़े :- CG Nagriya Nikay Chunav : धमतरी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महापौर पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द

क्या है पूरा मामला?

बकौल पुलिस, पीड़ित महिला ने 15 जनवरी को सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि 2018 में वह तत्कालीन भाजपा विधायक राठौर के संपर्क में आई जिन्होंने उसे राजनीतिक सलाहकार बनने का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि मार्च 2020 में जब वह निमंत्रण पर राकेश राठौर के घर गई तो उसने उन्हें अंदर में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। (Sitapur MP Sexual Abuse Case)

पत्‍नी को तलाक देने का झूठा वादा किया

महिला का आरोप है कि राकेश राठौर ने अपनी पत्‍नी को तलाक देकर उससे शादी करने का वादा किया था। कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि अगस्‍त 2024 में राकेश राठौर ने महिला को अपने घर बुलाया और सादे कागजों पर हस्‍ताक्षर करवाकर कहा कि अब तुम मेरी रखैल बनकर रहोगी वरना तुम्‍हें बदनाम कर दूंगा। (Sitapur MP Sexual Abuse Case)

Back to top button
error: Content is protected !!