तो क्या इस बार भी एग्जिट पोल हो जाएंगे फेल…या बीजेपी करेगी बड़ा खेल, पढ़ें पूरी खबर

Politics on Exit Poll: देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुए, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल ने सभी को चौका दिया है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों दल अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि 8 फरवरी का इंतजार करते हैं। हमने अच्छा चुनाव लड़ा है। अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है, लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे अटल विश्वास पत्र का कॉपी पेस्ट है: CM विष्णुदेव साय
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए। एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस चुनाव ने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के चेहरे से नकाब उतार दिया है, जिस तरह से पैसे बांटने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, उससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है, जो भी सर्वे रिपोर्ट एग्जिट पोल में हैं, मैं उन पर विश्वास नहीं करता। जनादेश इन दोनों पार्टियों के खिलाफ आएगा और कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। (Politics on Exit Poll)
एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं: राउत
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि एग्जिट पोल आते-जाते रहते हैं। हमने महाराष्ट्र और हरियाणा के एग्जिट पोल भी देखे, ऐसा लग रहा था कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 8 फरवरी को सुबह 10 बजे चीजें सब पता चल जाएगा। ये एग्जिट पोल है, असल पोल के नतीजे 8 तारीख को तय होगा। एग्जिट पोल में कहा गया था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। ये 8 तारीख को पता चलेगा, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा दिल्ली नहीं जीतेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही रहेगी। भाजपा वाले यहां पैसे बांट रहे थे, लेकिन न प्रशासन ने और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। भाजपा को भरोसा हो सकता है कि हमने ये सब किया है इसलिए हम जीतेंगे, लेकिन जनता ताकतवर है। (Politics on Exit Poll)
एग्जिट पोल गलत साबित होते हैं: चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एग्जिट पोल गलत साबित होते हैं। हमने हाल ही में हुए चुनावों में देखा है। यह सब देखने के बाद किसी भी भारतीय के लिए एग्जिट पोल पर विश्वास करना किसी ऐसी चीज का जश्न मनाने जैसा होगा, जो वास्तविकता से बिल्कुल अलग हो सकती है। हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली निश्चित तौर पर भाजपा की तरफ बढ़ रही है। भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की दुर्दशा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की वजह से है। लोग दोनों पार्टियों से निराश हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि 8 तारीख को दिल्ली में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। (Politics on Exit Poll)



