अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन को लेकर संसद में जमकर हंगामा, विपक्षी सांसदों ने हथकड़ी पहनकर जताया विरोध

Opposition on Indians Deportation: लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन का मुद्दा उठाया, जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने ‘सरकार शर्म करो’ के नारे लगाए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि आपकी चिंता के बारे में सरकार को मालूम है। ये विदेश नीति का मुद्दा है। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने बाहर आकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कुछ सांसद हाथों में हथकड़ी पहने नजर आए। साथ ही पोस्टर भी लहराए, जिसमें लिखा था कि बेड़ियों में हिंदुस्तान, नहीं सहेंगे ये अपमान।
यह भी पढ़ेंतो क्या इस बार भी एग्जिट पोल हो जाएंगे फेल…या बीजेपी करेगी बड़ा खेल, पढ़ें पूरी खबर
संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वालों में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के सांसद शामिल थे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और कुछ अन्य नेताओं ने हथकड़ी पहनकर विरोध जताया। इन नेताओं का आरोप है कि अमेरिका से वापस भेजे जाने के दौरान भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। (Opposition on Indians Deportation)

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बहुत बातें की गई कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत अच्छे मित्र हैं। फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़िया, बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि कि 100 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से बाहर निकालने पर पूरा देश हैरान है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सरकार इस पर चुप क्यों है। भारत ने इस अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की। (Opposition on Indians Deportation)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अमेरिका से अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है, लेकिन उन्हें हथकड़ी लगाकर जिस तरह मिलिट्री प्लेन में वापस भारत भेजा गया वो अमानवीय है। वे अपराधी नहीं हैं। भारत को कहना चाहिए कि यह उचित नहीं है। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। उन्हें कमर्शियल फ्लाइट पर बिठाकर ही वापस भेजना चाहिए था। थरूर ने कहा कि अभी चर्चा इसलिए हुई क्योंकि ट्रम्प ने लोगों की अपेक्षा से थोड़ा जल्दी यह कर दिया है, लेकिन पिछले साल ही बिडेन प्रशासन के तहत 1100 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया था। अगर आप अवैध रूप से अमेरिका में हैं तो अमेरिका को आपको बाहर निकालने का अधिकार है और अगर भारतीय के रूप में आपकी पहचान की पुष्टि हो जाती है तो भारत का दायित्व है कि वह आपको स्वीकार करे। इसलिए इसमें ज्यादा बहस नहीं होनी चाहिए। (Opposition on Indians Deportation)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारा मानना है कि उनके पास अपने देश में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को निर्वासित करने का कानूनी अधिकार है। और अगर वे भारतीय नागरिक साबित होते हैं, तो उन्हें अपने देश में स्वीकार करना हमारा कानूनी दायित्व है। लेकिन जिस तरह से यह किया गया, हथकड़ी लगाकर, एक सैन्य विमान में निचोड़कर, इस तरह से अचानक किया गया, वह स्वीकार्य नहीं है। बिडेन प्रशासन के तहत पिछले साल 1100 भारतीयों को निर्वासित किया गया था। कोई घटना नहीं हुई, ऐसा कोई अपमान नहीं हुआ, कोई समस्या नहीं हुई। वे वापस आ गए और हम चुपचाप उन्हें अपने देश में वापस लाने में सक्षम थे। पीएम मोदी अगले सप्ताह अमेरिका में होंगे। हम निश्चित रूप से उम्मीद करते हैं कि वह अमेरिकियों को दृढ़ता से बताएं कि हालांकि वे लोगों को वापस भेज सकते हैं, उनके पास हर कानूनी अधिकार है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते। (Opposition on Indians Deportation)

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मैं अमेरिका सरकार के इस रवैये से बेहद दुखी हूं। भारत और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरीके से 100 से ज्यादा भारतीयों को मिलिट्री प्लेन से भेजा है, वो पूरी तरह से अमानवीय है। विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को इसपर अपनी बात रखनी चाहिए। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि अमेरिका से निर्वासित और अमृतसर लाए गए भारतीयों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार से मैं बहुत दुखी हूं। वे अपराधी नहीं हैं, उन्हें हथकड़ी लगाने, घंटों बेड़ियों में जकड़ने, हथकड़ी में बंधे हाथों से खाना खाने के लिए क्यों मजबूर किया गया। जाहिर है, वे अवैध रूप से घुस आए हैं। आप उन्हें वापस भेज रहे हैं, भारत सरकार उन्हें वापस ले रही है, लेकिन कम से कम उन्हें गरिमा और सम्मान के साथ वापस तो भेजें। (Opposition on Indians Deportation)

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 7.25 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका गए। उन्हें अपने परिवारों के लिए कमाने के लिए वहां जाना पड़ा, क्योंकि पीएम मोदी सरकार सालाना 2 करोड़ नौकरियां पैदा करने के वादे से भाग गई और देश में 40% बेरोजगारी है। उन्हें 40 घंटे तक जंजीरों से बांध कर रखा गया, कंटेनर जहाजों पर लाद दिया गया और शौचालय का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई। क्या भारतीय नागरिक आतंकवादी हैं? सरकार चुप क्यों है? हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन अमेरिकी हिरासत केंद्रों में कैद हैं। उन्हें वापस कैसे लाया जाएगा? पीएम मोदी यह क्यों नहीं कह सकते कि भारतीयों ने अमेरिका के विकास में योगदान दिया है और उन्हें काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए? अगर ऐसा नहीं किया जा सकता तो हम मांग करते हैं कि उन्हें सम्मान के साथ वापस लाया जाए और रोजगार दिया जाए। (Opposition on Indians Deportation)
इस तरह का व्यवहार करना गलत था: ओवैसी
AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 की प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में भारत के 6 लाख 75 हज़ार लोग बिना दस्तावेज के रह रहे हैं। ये लोग जब यहां आएंगे तब सरकार उनके लिए क्या करेगी, ये इन्हें देश को बताना पड़ेगा। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा था, तो उन्हें अपराधियों की तरह हथकड़ी पहनाई गई थी। यह हमारे प्रधानमंत्री और अमेरिका के साथ हमारे विदेशी संबंधों की विफलता है कि उन्हें इस तरह से वापस भेजा गया। वे केवल बेहतर जीवन, बेहतर रोजगार के अवसर और बेहतर परिणाम के लिए अमेरिका गए थे। उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत था। (Opposition on Indians Deportation)
आप्रवासन दुनिया भर में प्रचलित है: कांग
आप सांसद मालविंदर सिंह कांग कहते हैं कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से उन्हें हथकड़ी लगाई गई और निर्वासित किया गया, जैसे कि वे कट्टर अपराधी थे, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है… यह बहुत दुखद है और हम इसकी निंदा करते हैं। हमने संसद में भारत सरकार से जवाब मांगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप्रवासन दुनिया भर में प्रचलित है। यह कोई नई बात नहीं है। लोग नौकरी की तलाश में एक देश से दूसरे देश जाते हैं। लेकिन उन्हें अपराधियों की तरह भेजा जा रहा है। उन पर अत्याचार करने से देश की छवि पर असर पड़ा है। जिन लोगों को वीडियो में देखा जा सकता है उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। (Opposition on Indians Deportation)
ट्रंप ने कोई गलती नहीं की: विज
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना दिखा रहे थे, वे अब चुप क्यों हैं? भारतीय नागरिकों को गुलामों की तरह हथकड़ी लगाकर और अमानवीय परिस्थितियों में भारत भेजा जाता है। विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है? सरकार ने बच्चों और महिलाओं को इस अपमान से बचाने के लिए क्या किया? हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जवाब दे और विपक्ष को संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति दे। उनको बंदी बनाकर लाने का काम हुआ। विश्वगुरु बनने का रास्ता भी ऐसा होगा कि आपके भारत के लोगों को हथकड़ी लगाकर भारत भेज दिया जाएगा। वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर किसी देश में अवैध तरीके से लोग गए हैं तो उन्हें बाहर निकालने का पूरा हक उस देश को है। ट्रंप ने कोई गलती नहीं की। हमें उससे उदाहरण लेकर भारत में लाखों करोड़ों लोग गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं, उनके बारे में सोचना चाहिए। नीति बनानी चाहिए और उन्हें उनके देश में पहुंचाना चाहिए।



