PM नरेंद्र मोदी के हाथों में देश का भविष्य अंधकारमय है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Kharge on PM Modi: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसे लेकर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सिर्फ इतिहास में रहता है वो वर्तमान और भविष्य का क्या निर्माण करेगा। इस सरकार के हाथों में देश का भविष्य अंधकारमय है। बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असामनता, मंदी, लुढ़कता रूपया, गिरता निजी निवेश और विफल ‘मेक इन इंडिया’ पर बात करने के बजाय मोदी जी केवल कांग्रेस को कोसते रहे। उन्होंने दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और गरीब की योजनाओं की बात करने के बजाय इतिहास के तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर सदन को गुमराह करने का काम किया।
यह भी पढ़ें:- पूर्व CM केजरीवाल ने एग्जिट पोल को बताया फर्जी, कहा- हमारे उम्मीदवारों को भाजपा से मिल रहे 15-15 करोड़ के ऑफर
खड़गे ने कहा कि संविधान में पहला संशोधन इसलिए हुआ था, ताकि पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाए और जमींदारी उन्मूलन हो सके। इसी संशोधन के माध्यम से संविधान में 9वीं अनुसूची जोड़ा गया, भूमि सुधार हुए और जमींदारी हटी। इसी संशोधन के माध्यम से संविधान में अनुच्छेद 15 (4) जोड़ा गया, जिस कारण SC, ST, और बाद में, OBC को रोजगार और शिक्षा में आरक्षण मिल सका। कांग्रेस ने मुंबई से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान सभा में लाने के लिए अपने सदस्य M.R. जयकर का इस्तीफा कराया। वे पंडित नेहरू की ही सरकार में देश के पहले कानून मंत्री बनें। कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि बाबासाहेब सम्मान समेत राज्यसभा पहुंचे, इसमें उनकी मदद की। (Kharge on PM Modi)
खड़गे ने गिनाए इन प्रधानमंत्रियों के काम
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने ही पत्र लिखकर खुलासा किया कि उनकी हार का जिम्मेवार एस ऐ डांगे और सावरकर थे। सच्चाई है कि कांग्रेस ने ही उदारीकरण किया- ये काम इंदिरा गांधी जी से शुरु होकर राजीव गांधी जी, पी.वी. नरसिंह राव जी और डॉ मनमोहन सिंह जी ने अंजाम तक पहुंचाया, जिसका परिणाम है कि आज भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था से जुड़ा और हमने मिडिल क्लास का निर्माण किया। इंदिरा गांधी जी के ‘गरीबी हटाओ’ कार्यक्रम से गरीबी कम हुई 1980 से 1985 के बीच 21% लोग जो BPL थे, मात्र 5 साल में गरीबी रेखा से ऊपर आ गए। अकेले कांग्रेस-UPA ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बहार निकला है। (Kharge on PM Modi)
PM ने देश को धोखा देने की अपनी गलती मान ली: खड़गे
खड़गे ने कहा कि मोदी जी का भाषण ये दर्शाता है कि उन्होंने देश को धोखा देने की अपनी गलती मान ली है। आज महंगाई से लोगों की बचत समाप्त हो गई। बेरोजगारी से युवाओं में भारी असंतोष है। GDP विकास दर 4 सालों में सबसे नीचे है। रूपया सबसे कमजोर स्तर पर है। किसानों की आय दोगुनी नहीं, उन पर कर्ज तीन गुना हो गया है। ग्रामीण भारत में वेतन बढ़ोतरी शून्य है। जनगणना कराया नहीं जा रहा है, ताकि सरकार की पोल न खुल जाए। चंद अरबपतियों को देश का हर संसाधन सौंपा जा रहा है। दुनिया के देश हमें टैरिफ वॉर में फंसा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास कोई नीति नहीं है, जो अमीर हैं, वो देश छोड़कर जा रहें हैं। स्मार्ट शहर तो दूर, हमारे शहर रहने योग्य नहीं बचे हैं। रोजाना लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। (Kharge on PM Modi)
सभी पार्टियां एक बेहतर भारत के लिए प्रतिबद्ध: थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि युवाओं के लिए AI, EV, R&D, नवाचार, चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए कोई ठोस तैयारी या नीति नहीं है, लेकिन युवाओं को झूठे इतिहास की घुट्टी पिलाने की कोशिश की जा रही है। मैं देश के युवाओं को आगाह करना चाहता हूं कि मोदी जी के झूठ में न फंसें, देश का इतिहास पढ़ें, RSS के प्रोपेगंडा से बचें। उन्होंने हमारी लकीर को छोटी कर के अपनी लकीर बड़ी दिखाने की कोशिश की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कहा कि हमारे लोकतंत्र में सभी पार्टियां एक बेहतर भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी ‘सबका साथ और सबका विकास’ चाहते हैं, हम सिर्फ लक्ष्य तक पहुंचने के तरीकों पर असहमत हैं। आखिर में जो मायने रखता है वह यह है कि हम उस लक्ष्य को कैसे प्राप्त करते हैं या नहीं। प्रत्येक पार्टी का अपना दृष्टिकोण है। (Kharge on PM Modi)



