Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM केजरीवाल ने एग्जिट पोल को बताया फर्जी, कहा- हमारे उम्मीदवारों को भाजपा से मिल रहे 15-15 करोड़ के ऑफर

Kejriwal on Exit Poll: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी (BJP) की 55 से ज्यादा सीट आ रही है। हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि ‘आप’ छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रही है तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाए ही इसलिए गए हैं, ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके, लेकिन गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

यह भी पढ़ें:- Holi 2025: कब है रंगों का त्योहार होली, यहां जानें डेट से लेकर होलिका दहन तक का शुभ मुहूर्त

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही है तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क कर के तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ने की एक साजिश है। हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कहा कि हम सीधा सरकार में आते हैं, सर्वे में नहीं। आप 8 तारीख को देखेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। पूरे देश की भाजपा आकर अरविंद केजरीवाल के मुकाबले में लगी हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल दोबारा आ रहे हैं। (Kejriwal on Exit Poll)

आप सांसद ने भी लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने की BJP फिर तैयारी कर रही है। बीजेपी ने दिल्ली के चुनावों में अपनी हार मान ली है। BJP ने हमारे विधायकों को 15-15 करोड़ रुपए देकर AAP छोड़ने का ऑफर दिया है। हमने अपने सभी विधायकों और उम्मीदवारों को BJP की इस साजिश से सचेत कर दिया है। उन्हें इस तरह के कोई भी कॉल आते हैं तो वह उसकी रिकॉर्डिंग कर लें और अगर कोई मिलने आता है तो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लें। बीजेपी ने कई बार हमारे विधायकों और नेताओं को खरीदने का प्रयास किया है और कई बार वह सफल भी हुए। बीजेपी ने पैसे और जांच एजेंसी का डर दिखाकर हमारे विधायकों और सांसद को तोड़ा। (Kejriwal on Exit Poll)

चुनाव आयोग पर भी लगाए आरोप

आप सांसद ने कहा कि BJP ने सरेआम पैसे, जूते, चप्पल और साड़ियां बांटी। लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। मतदान वाले दिन रास्ते रोके गए, जंगपुरा में पैसे बांटे गए, लेकिन इसके बावजूद चुनाव आयोग ने किसी एक छोटे अधिकारी पर भी एक्शन नहीं लिया। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि BJP सोचती है कि फर्जी सर्वे से माहौल बनाकर वह हमारे नेताओं और मंत्रियों को तोड़ सकती है। बीजेपी वाले हमारे कार्यकर्ताओं को भी नहीं तोड़ पाएंगे, नेताओं और मंत्रियों की तो बात ही छोड़िए। हम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। मुझे लगता है कि जब हम एग्जिट पोल में नहीं दिखते तो यह बहुत शुभ होता है। ये शुभ संकेत हैं। (Kejriwal on Exit Poll)

कांग्रेस उम्मीदवार ने AAP पर कसा तंज

वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने AAP सांसद संजय सिंह के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी तो यही नहीं पता कि कौन विधायक बनेगा या कौन नहीं। कल नतीजे आने हैं। कौन विधायक होगा या कौन नहीं ये 8 तारीख को पता चलेगा। तो कोई पार्टी किसी को क्या पैसे ऑफर करेगी? इतनी घबराहट क्यों है AAP में मुझे समझ नहीं आता। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल पर कहा कि नतीजे तो कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन एग्जिट पोल पर हमें कभी विश्वास नहीं रहा। लोकसभा के चुनाव में एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में हमें एक सीट मिल रही है ऐसा दिखाया जा रहा था। (Kejriwal on Exit Poll)

केजरीवाल ने लोगों को 2 बार गुमराह किया: बिधूड़ी

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एग्जिट पोल पर कहा कि जो जनता की भावना हमने देखी है उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। आम आदमी पार्टी का चरित्र बेनकाब हो गया है… इस बार जनता ने उनकी विदाई तय कर दी है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि एग्जिट पोल पर विश्वास करना चाहिए, इस बार माहौल दिख ही रहा था। दिल्ली के लोग देश के साथ तेजी से तरक्की चाहते हैं। काम रूकना नहीं चाहिए। दिल्ली के कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों को 2 बार गुमराह किया और सफलता प्राप्त की। दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है, जैसे उन्हें पूरे देश में लोकसभा चुनाव में, उत्तराखंड में, गोवा में, उत्तर प्रदेश में, हरियाणा में नकार दिया। (Kejriwal on Exit Poll)

Back to top button
error: Content is protected !!