Google Analytics —— Meta Pixel

Holi 2025: कब है रंगों का त्योहार होली, यहां जानें डेट से लेकर होलिका दहन तक का शुभ मुहूर्त

Holi 2025: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्योहार होली पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन कहते हैं। दूसरे दिन लोग एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं। माना जाता है कि होली के दिन लोग गले-सिकवे भुलाकर गले मिलते हैं। इस साल 14 मार्च 2025 (Holi 2025) को होली मनाई जाएगी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Medical College: 4 मेडिकल कॉलेज भवनों की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने की रद्द करने की मांग

मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 13, 2025 को 10:35 ए एम बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 14, 2025 को 12:23 पी एम बजे

होलिका दहन 2025 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। होलिका दहन होली से एक दिन पहले यानी 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। रंग वाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी।

होलिका दहन पर भद्रा का साया

होलिका दहन पर भद्रा का विचार किया जाता है। भद्राकाल में होलिका दहन वर्जित है। होलिका दहन के लिए भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि उत्तम मानी गई है। होलिका दहन के दिन भद्रा सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

होली का महत्व- मान्यता है कि घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए होली की पूजा की जाती है। कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है।

होली को लेकर प्रचलित है ये मान्यता- मान्यता है कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हरिण्यकशिपु ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अपनी बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना चाहा था लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रह्लाद के लिये बनाई चिता में स्वयं होलिका जलकर मर गई। इसलिये इस दिन होलिका दहन की परंपरा भी है। होलिका दहन से अगले दिन रंगों से खेला जाता है इसलिये इसे रंगवाली होली और दुलहंडी भी कहा जाता है। (Holi 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!