Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, चपेट में आया सेक्टर-18 शंकराचार्य रोड का पंडाल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है. यह आगजनी सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग में लगी है. फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. महाकुंभ में ये तीसरी बार आग लगी है. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है. राहत की बात ये है कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़े :- RSS की विचारधारा थोपकर राज्यों के इतिहास और संस्कृति को खत्म करना चाहती है BJP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

आग लगने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पंडाल से धुआं उठता नजर आ रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सीएफओ का दावा कोई हताहत नहीं हुआ है। (Mahakumbh 2025)

आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस दौरान, 7 फरवरी सुबह 10 बजे तक तक 39.74 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। (Mahakumbh 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!