Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, साय सरकार ने जारी की धान खरीदी की अंतर की राशि

Difference Amount of Paddy: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सरकार ने धान खरीदी की अंतर राशि जारी कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के 27 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। सरकार की ओर से 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इस राशि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, निहारिका बारिक सिंह बनीं अध्यक्ष

किसानों के लिए सरकार का बड़ा कदम

राज्य सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए लगातार नीतियां बनाई है। धान खरीदी की अंतर राशि जारी करने से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। यह राशि किसानों की मेहनत का सम्मान है और उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से न केवल किसानों को राहत मिलेगी बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का यह कदम कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को और गति देगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। किसान संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम बताया है। बता दें कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है। धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक निरंतर जारी रहा, जिसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान बेचा।

Back to top button
error: Content is protected !!