Delhi Election Result 2025 : शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, AAP को बड़ा झटका

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले गए थे. दिल्ली में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2020 की तुलना में लगभग 2.5 प्रतिशत कम है।
दिल्ली में भाजपा की जीत होगी या आप सत्ता बरकरार रखेगी, अब इसकी तस्वीर अब दिखाई देने लगी है. शुरुआती रुझान लगातार चौंका रहे हैं. भाजपा फायर साबित होती दिख रही है. शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुत ही ज्यादा कमाल करती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी बहुत पीछे है. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रहे हैं.
दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान आ गए हैं. दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी या फिर 27 साल बाद कमल खिलेगा या कांग्रेस कुछ कमाल करेगी, कुछ देर में दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से साफ होता दिख रहा है. दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए. आज यानी 8 फरवरी को वोटों की गिनती हो रही है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. काउंटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कैमरों से निगरानी हो रही है. कुछ देर में यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली के दंगल का असली सिकंदर कौन होगा और दिल्ली की बागडोर किसके हाथ में होगी? यहां बताना जरूरी है कि एग्जिट पोल में दिल्ली में भाजपा सरकार की भविष्यवाणी की गई है. (Delhi Election Result 2025)
शुरुआती रुझान: बीजेपी-42, AAP-27, कांग्रेस-1
मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी जहां 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस अभी भी 1पर टिकी हुई है।
केजरीवाल-आतिशी पीछे
अरविंद केजरीवाल, आतिशी और अमानतुल्लाह खान जैसे आप के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक तीन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे थे जो बाद में आगे हो गए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के लिए दिल्ली में 19 जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं. दिल्ली की कुल 70 सीटों के लिए 70 स्ट्रॉन्ग रूम हैं. दिल्ली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भाजपा कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है. कांग्रेस भी सियासी फ्रेम से गायब नहीं है. कांग्रेस को भले ही एग्जिट पोल में ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई है, मगर मामला फंसने पर किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 63 है. (Delhi Election Result 2025)



