Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Election Result 2025 : बीजेपी मना रही दिल्ली जीत का जश्न, बोले पीएम मोदी – दिल्ली को आप-दा से मुक्त होने का सुकून

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं और 27 साल बाद बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापस आ रही है. इसी के साथ अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जिन नतीजों की उम्मीद लगाए बैठी थी, उसके उलट रिजल्ट आने से पार्टी नेताओं में निराशा छाई है. 8 सीटों पर काबिज बीजेपी इस बार 48 सीटों तक पहुंची गई, जबकि आम आदमी पार्टी 62 सीट से डायरेक्ट 22 पर लुढ़क गई।

यह भी पढ़े :- बीजेपी ने लिया अयोध्या में हार का बदला, मिल्कीपुर विधानसभा में खिला ‘कमल’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी कार्यकर्ता देशभर में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 27 साल के सूखे को खत्म कर दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय में जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

भारत माता की जय, यमुना मईया की जय से पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा, “आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून है. दिल्ली आप-दा मुक्त हुई. मैंने दिल्ली के लोगों से प्रार्थनी की थी कि बीजेपी को सेवा का मौका दीजिए. मैं दिल्ली के हर परिवार को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिये दिल्लीवासियों को सर झुकाकर नमन करता हूं. दिल्ली ने खुलकर प्यार दिया है. हम दिल्लीवासियों का कर्ज तेजी से विकास करके चुकाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था. मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए बीजेपी को मौका दीजिए. मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं।

कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है. ये लघु भारत है. दिल्ली भारत के विचार को जी-जान से जीती है. एक तरह से दिल्ल विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है. आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने बीजेपी को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया. हर भाषा के लोगों ने हर राज्य के लोगों ने कमल के निशान पर बटन दबाया।

मिल्कीपुर में भी बीजेपी को शानदार जीत

पीएम मोदी ने कहा, “अयोध्या के मिल्कीपुर में भी बीजेपी को शानदार जीत मिली है. हर वर्ग ने भारी संख्या में बीजेपी के लिए मतदान किया है. साथियों ने आज देश तुष्टिकरण नहीं, बल्कि बीजेपी के संतुष्टिकरण की राजनीति चुन रहा है।

बीजेपी ने जारी किया नया पोस्टर

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जीत पर एक नया पोस्टर जारी किया है। इसमें पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है-‘दिल्ली के दिल में मोदी’।

दिल्ली के दिल ❤️ में मोदी
दिल्ली के दिल ❤️ में मोदी

झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता: अमित शाह

दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।

भाजपा ही लोगों का विकास कर सकती है: विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘आज भाजपा को दिल्ली में ऐतिहासिक विजय मिल रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। इसके लिए सभी दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि वास्तव में भाजपा ही लोगों का विकास कर सकती है।

इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है: प्रवेश वर्मा

भाजपा नेता परवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ‘आज बहुत बड़ा दिन है और दिल्ली की जनता ने भाजपा को एक बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हम इसका सम्मान करेंगे और मैं दिल की गहराइयों से दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं।

केजरीवाल का चुनाव हारना उनके जेल जाने पर मुहर है: नड्डा

दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की फैक्ट्री है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केजरीवाल का चुनाव हारना उनके जेल जाने पर मुहर है। नड्डा ने कहा कि केजरीवाल कट्टर भ्रष्टाचारी निकले। (Delhi Election Result 2025)

‘इस चुनाव और इससे पहले के लोकसभा चुनाव, दोनों ही चुनाव में दिल्ली की जनता ने एक स्पष्ट संदेश दिया है। लोकसभा में आपने 7 की 7 सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाई और इस विधानसभा चुनाव में आपने 48 सीटों पर विजय दिलाई। ये स्पष्ट संदेश हैं कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं। (Delhi Election Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!