दिल्ली में कांग्रेस को तीसरी बार मिला ‘जीरो’, पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने कहा- EVM से नहीं होनी चाहिए वोटिंग
Singhdeo on Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने 48 सीटें जीती है। जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नतीजा निराशाजनक रहा है। सिंहदेव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई, जो बेहद चिंता का विषय है। पूर्व डिप्टी CM ने कहा कि हमारे दो प्रमुख लक्ष्य थे। पहला 2018-19 के चुनावों के मुकाबले कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ाना और दूसरा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना, लेकिन हमारे वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गए, जिससे हमें नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, 11 फरवरी को होगा मतदान, पढ़ें पूरी खबर
टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। वहीं EVM को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद इस मुद्दे पर बात करना सही नहीं होगा, क्योंकि हमने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े तकनीकी रूप से उन्नत देश EVM का इस्तेमाल छोड़ चुके हैं, क्योंकि इसमें गड़बड़ी की संभावना रहती है। चुनाव की प्रक्रिया पर जनता को शंका नहीं होनी चाहिए। अगर लोगों को यह विश्वास नहीं होता कि उनका वोट सही जगह गया है तो प्रक्रिया दूषित मानी जाएगी। सिंहदेव ने यह भी कहा कि EVM से वोटिंग नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह इस मुद्दे को उठाने का सही समय नहीं है। (Singhdeo on Election Result)
कांग्रेस ने AAP को हराने का काम किया: गोपाल
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि AAP और भाजपा दोनों एक जैसे हैं। 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार रही और राज्य में AAP की सरकार रही और दिल्ली की बदहाली के लिए दोनों ही जिम्मेदार हैं। अब भाजपा के पास दिल्ली में काम करने का मौका है। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि हमने दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है अगर AAP और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता तो नतीजे अलग होते। वोट बंट गए। लड़ाई जारी रहेगी। समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर कहा कि बीजेपी को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और AAP को हराने के लिए काम किया। (Singhdeo on Election Result)



