Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए, मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh Encounter : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा में चल रही मुठभेड़ , डीआरजी बीजापुर, STF, C60 के जवानों के साथ सुबह से मुठभेड़ जारी,12 नक्सलियों मारे गए इनके पास से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं इस मुठभेड़ में चार जवान घायल भी हैं, नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। 

यह भी पढ़े : Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 6 घायल

इधर नारायणपुर में नक्सलियों की लगाई IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आकर दो BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) जवान घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज जारी है। इससे पहले गुरुवार को बीजापुर में भी IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हुए थे। (Chhattisgarh Encounter)

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी जानकारी

जिस जगह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई वह बीजापुर जिले का फरसेगढ़ इलाका है. यहां नेशनल पार्क का जंगल नक्सलियों का सक्रिय गढ़ माना जाता है. इस इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवान घायल हो गए. इनमें दो जवान शहीद हुए हैं. जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है।

यह भी पढ़े : Delhi Election Results : AAP की हार के बाद आतिशी ने छोड़ा दिल्ली की CM का पद, LG को सौंपा इस्तीफा

12 जनवरी को 5 नक्सली मारे गए

इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी। (Chhattisgarh Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!