Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 2 जवान शहीद और 2 घायल, जानिए कब-कब हुआ मुठभेड़

Soldiers Martyred in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। हालांकि मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 घायल भी हुए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में सर्चिंग जारी है। IG सुंदरराज पी ने कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते हैं, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की हादसे में मौत, ट्रेलर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 6 घायल

DIG कमलोचन ने कहा कि नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से जवानों ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया। (Soldiers Martyred in Chhattisgarh)

कब-कब जवान शहीद

  • 4 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ में एक DRG जवान शहीद
  • 6 जनवरी 2025 को बीजापुर में IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की मौत
  • 9 फरवरी 2025 को बीजापुर में 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में 2025 के नक्सली ऑपरेशन

  • 4 जनवरी 2025 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर
  • 10 जनवरी 2025 सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर
  • 12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 5 नक्सली ढेर
  • 16 जनवरी 2025 बीजापुर के पुजारी कांकेर के जंगल में 18 नक्सली ढेर
  • 21 जनवरी 2025 गरियाबंद के भालू डिग्गी जंगल में 16 नक्सली ढेर
  • 2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालूर में 8 नक्सली ढेर (Soldiers Martyred in Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन

  • 25 फरवरी 2024 को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मार्च 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 2 अप्रैल 2024 को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर  
  • 6 अप्रैल 2024 को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
  • 16 अप्रैल 2024 को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
  • 30 अप्रैल 2024 को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
  • 10 मई 2024 को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
  • 23 और 24 मई 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 25 मई 2024 को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मई 2024 को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर (Soldiers Martyred in Chhattisgarh)
  • 7 जून 2024 को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
  • 15 जून 2024 को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 17 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
  • 29 अगस्त 2024 को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
  • 3 सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
  • 5 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
  • 23 सितंबर 2024 को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
  • 4 अक्टूबर 2024 को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर
  • 21 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर
  • 9 नवंबर 2024 को बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर (Soldiers Martyred in Chhattisgarh)
  • 16 नवंबर 2024 को कांकेर और नारायणपुर सीमा पर 5 नक्सली ढेर
  • 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के भेज्जी में 10 नक्सली ढेर
Back to top button
error: Content is protected !!