Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : नगर पंचायत की भाजपा प्रत्याशी का निधन, 25 दिन पहले हुई थी डिलीवरी, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन हो गया। वार्ड नंबर 14 से भाजपा की उम्मीदवार रहीं सीमामनी का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया।

यह भी पढ़े :- Bijapur Naxal Encounter Update : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर बरस पड़ी मौत, भीषण एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

करीब 25 दिन पहले, उन्होंने सर्जरी के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इस बीच, चुनावी माहौल में उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :- दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार नहीं मिला एक भी सीट, PM मोदी ने जमकर साधा निशाना

स्थानीय लोगों के अनुसार, सीमामनी दिवाकर एक अनुभवी नेता थीं और इससे पहले वार्ड नंबर 3 की पार्षद के रूप में भाजपा से कार्य कर चुकी थीं। शुक्रवार रात उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। (Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections)

उनके निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चल रहा चुनाव प्रचार रोक दिया गया। इस दुखद घटना पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने गहरी संवेदना व्यक्त की। चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। (Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections)

Back to top button
error: Content is protected !!