Google Analytics —— Meta Pixel

CG Nikay Chunav : प्रचार के आखिरी दिन सांसद बृजमोहन ने की जोरदार रैली, कहा – निकाय चुनाव में इतिहास रचने की बारी

CG Nikay Chunav 2025: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजधानी समेत लोकसभा क्षेत्र के धरसींवा, सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार में भव्य रोड शो और विशाल जनसभाओं के माध्यम से जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को किलिमंजारो फतह पर दी बधाई, बोले – संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा भी गरीबों को पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत नल से जल, महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 सहायता राशि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी का प्रिय कमल का फूल सुख और समृद्धि की निशानी है, सभी मतदाता कमल का बटन दबाकर राजधानी को समृद्ध बनाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की सरकार आने के बाद मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। अच्छी और चौड़ी सड़कों का निर्माण, भूमिहीनों को स्वामित्व अधिकार, महिलाओं को संपत्ति कर में 25% की छूट, ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, स्वच्छ जल आपूर्ति, तालाबों का संरक्षण और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, रायपुर को रेबीज मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

रोड शो और जनसभाओं में उमड़ा जनसैलाब

धरसींवा: कूंरा नगर पंचायत में विधायक अनुज शर्मा के साथ भव्य रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया और भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद साहू समेत सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। (CG Nikay Chunav 2025)

सिमगा : नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवधारी देवांगन जी समेत सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि सिमगा में कमल खिलने को तैयार है। (CG Nikay Chunav 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!