Google Analytics —— Meta Pixel

IED Blast Near LOC : सर्च ऑपरेशन के दौरान LoC के पास आईईडी ब्लास्ट, कैप्टन समेत एक जवान शहीद

IED Blast Near LOC : जम्मू के अखनूर सेक्टर में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं. ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लालेली में बाड़ के पास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. व्हाइट नाइट कोर ने कहा, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की शहादत को सलाम और श्रद्धांजलि.

यह भी पढ़े :- रायपुर में वोटिंग के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, 5 लोगों ने दिया वारदाता को अंजाम

अधिकारियों का कहना है कि अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास भट्टल इलाके में जवान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हुआ. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में ब्लास्ट हुआ. माना जा रहा है कि इसे आतंकियों ने प्लांट किया था. ब्लास्ट के बादपूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

ब्लास्ट के बाद तीनों जवानों को अस्पताल में एडमिट किया गया था. लेकिन, इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गये. जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि इसे आतंकवादियों ने लगाया था. वहीं अदिकारियों ने कहा है कि विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. (IED Blast Near LOC)

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने शहीद जवानों को श्रद्धाजलि दी है. सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा कि सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ही है. तलाशी अभियान जारी है. अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध आईईडी विस्फोट की सूचना मिली, जिसमें दो जवान शहीद हो गए. हमारे सैनिकों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है. (IED Blast Near LOC)

Back to top button
error: Content is protected !!