रायपुर में वोटिंग के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, 5 लोगों ने दिया वारदाता को अंजाम

Big Robbery in Raipur: रायपुर नगर निगम में महापौर और 70 वार्डों में पार्षद के लिए वोटिंग हुई। इस बीच राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती का मामला सामने आया है। 5 आरोपियों ने घर के भीतर बुजुर्ग को धमकाते हुए बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने खुद को लाल सलाम गैंग का सदस्य बताकर वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।
यह भी पढ़ें:- भारत अपनी ही नहीं…दुनिया की ग्रोथ को भी ड्राइव कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जानकारी के मुताबिक डकैत शंकर नगर इलाके के अनुपम नगर में कार से पहुंचे थे। इसके बाद घर में 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों में एक महिला भी शामिल थी। पांचों डकैतों ने मिलकर डकैती की है। सभी CCTV कैमरे में कैद हो गए हैं। दरअसल, सभी के चेहरे ढके हुए थे, जिनमें से 2 शख्स आर्मी की ड्रेस में थे। वहीं 2 लोग काले सफेद रंग के ड्रेस में थे। महिला ने अपना चेहरा ढक रखा था। एक-एक करके सभी डकैत मनोहर वेणु के घर के भीतर घुसे। इसके बाद महिला कार से उतरकर अंदर गई। (Big Robbery in Raipur)
कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार ने बेचा था जमीन
पुलिस का कहना है कि घर के भीतर मनोहर और उसकी दो बहन थी। आर्मी ड्रेस पहने एक शख्स ने कहा कि आपने पुलिस में शिकायत की थी। हम लोग आ गए हैं। इसके बाद शुरुआत में आर्मी ड्रेस पहने 2 डकैत घर के भीतर घुसे। घर के लोगों ने शिकायत से इनकार किया। इसके बाद भी वह घर के भीतर ही रहे। फिर कार से 2 और युवक उतरे और वह भी घर के अंदर चले गए। दो-तीन मिनट बाद एक युवक बाहर आया और इशारा कर डकैत महिला को भी घर के अंदर बुलाया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार के लोगों ने जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था। (Big Robbery in Raipur)



