Google Analytics —— Meta Pixel

भारत अपनी ही नहीं…दुनिया की ग्रोथ को भी ड्राइव कर रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

India Energy Week 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत 10वीं से बढ़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हमारी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 32 गुना बढ़ गई है। आज भारत तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश है। इसके अतिरिक्त, हमारी गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता तीन गुना हो गई है। भारत ऊर्जा सप्ताह में देश और दुनियाभर से यहां, यशोभूमि में जुटे सभी साथियों को नमस्कार। आप सभी सिर्फ ऊर्जा सप्ताह का हिस्सा भर नहीं हैं, आप भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। 

यह भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया बदलने की ताकत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि दुनिया का हर एक्सपर्ट आज कह रहा है कि 21वीं सदी, भारत की सदी है। भारत अपनी ही नहीं, दुनिया की ग्रोथ को भी ड्राइव कर रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका है। भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा पांच खंभों पर खड़ी है। हमारे पास संसाधन हैं, जिसको हम हार्नस कर रहे हैं। हम अपने प्रतिभाशाली दिमाग को इनोवेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारे पास आर्थिक मजबूती है, राजनीतिक स्थिरता है। भारत के पास सामरिक भूगोल है, जो ऊर्जा व्यापार को ज्यादा आकर्षक और आसान बनाती है। भारत, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे भारत के ऊर्जा सेक्टर में नई संभावानाएं तैयार हो रही हैं। (India Energy Week 2025)

CO2 उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई: PM

उन्होंने कहा कि भारत अपने लक्ष्य से काफी पहले लक्ष्य हासिल कर रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण है ‘इथेनॉल सम्मिश्रण’। हम वर्तमान में 19% इथेनॉल मिश्रित कर रहे हैं, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत हुई है, किसानों के लिए पर्याप्त राजस्व उत्पन्न हुआ है और CO2 उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है। हम अक्टूबर 2025 से पहले 20% इथेनॉल मिश्रण जनादेश हासिल करने की राह पर हैं। “मेक इन इंडिया” पहल के साथ, हम स्थानीय आपूर्ति और विनिर्माण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले एक दशक में, भारत की सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2 गीगावॉट से बढ़कर 70 गीगावॉट हो गई है। आज भारत की जैव ईंधन उद्योग तेजी से ग्रो करने को तैयार है। हमारे पास 500 मिलियन मैट्रिक टन का टिकाऊ फीडस्टॉक है। (India Energy Week 2025)

वेस्ट को धन में ट्रांसफार्म कर रहा: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन बना, जो लगातार बढ़ा रहा है। 28 नेशन और 12 अंतरराष्ट्रीय संगठन जुड़ चुके हैं। ये वेस्ट को धन में ट्रांसफार्म कर रहा है और उत्कृष्टता का केंद्र रहा है। विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं और अगले 5 सालों में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं, हमारे कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं। हमारे ये लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी लग सकते हैं, लेकिन भारत ने पिछले 10 सालों में जो हासिल किया है, उससे यह विश्वास पैदा हुआ है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। (India Energy Week 2025)

किसानों को ऊर्जादाता बनाया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने देश के सामान्य परिवारों और किसानों को ऊर्जादाता बनाया है। बीते साल हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की। इस योजना का स्कोप सिर्फ ऊर्जा उत्पादन तक ही सीमित नहीं है। इससे सोलर सेक्टर में नई स्किल्स बन रही हैं, नया सर्विस इकोसिस्टम बन रहा है और आपके लिए इंवेस्ट की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। भारत तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। इतने बड़े देश की मांगों को पूरा करने के लिए हमें बैटरी और भंडारण क्षमता पर ध्यान देना होगा। इसीलिए, इस वर्ष के बजट में, हमने हरित ऊर्जा को समर्थन देने के लिए कई घोषणाएं की। सरकार ने कुछ मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी विनिर्माण पर मूल सीमा शुल्क को भी खत्म कर दिया है। इस साल के बजट में, सरकार ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को खोल दिया। इस क्षेत्र में किया गया निवेश युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर रहा है। हमने घरेलू परिवारों और किसानों को ‘ऊर्जादाता’ (सौर ऊर्जा उत्पादक) बनने के लिए सशक्त बनाया है। (India Energy Week 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!