Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न, जानिए कहां कितने पड़े वोट…?

CG Municipal Corporation Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने वोट डाले। बता दें कि 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए, जिसके नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव- 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने “अटल विश्वास पत्र” के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है, जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें:- Rajim Kumbh Kalp 2025: राजिम कुंभ कल्‍प का आयोजन कल से: मुख्यमंत्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार

CM साय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है। डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कवर्धा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में वोट डाला। निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों ने भी वोट डाला। इसके साथ ही जीत का दावा भी किया किया। (CG Municipal Corporation Election)

सक्ती जिले में अपनी बारात ले जाने से पहले दूल्हा मतदान केंद्र पहुंचा और जागरूक मतदाता का फर्ज निभाया। धमतरी के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक-12 में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में हार्ट अटैक से मतदाता कुंजबिहारी की मौत हो गई। रायपुर के कई मतदान केंद्रों में वोटर पर्ची और नंबर नहीं मिलने से लोग भटकते रहे। वहीं कई लोग बिना वोट दिए ही वापस चले गए। कुछ मतदाताओं के नाम अलग-अलग वार्डों में चले गए। भाठागांव के मतदान केंद्र में पहुंचे एक मतदाता ने बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में पत्नी के साथ वोट दिया था, लेकिन इस बार उनकी पत्नी का नाम दूसरे वार्ड में चला गया है। जबकि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मतदाता है। कई लोगों ने कहा कि वे काम-काज छोड़कर वोट देने पहुंचे थे, लेकिन अव्यवस्था और मतदाता पर्ची नहीं मिलने के कारण वे बिना वोट दिए ही चले गए। (CG Municipal Corporation Election)

एक मतदाता ने बताया कि उन्होंने 2 अलग-अलग स्कूलों में जाकर पता किया, लेकिन उनका नाम नहीं मिल रहा है। इसलिए वे बिना वोट दिए ही घर जा रही है। रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड के मतदान केंद्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की वोटर पर्ची नहीं मिलने से वे भटकते रहे। लोगों ने रि-पोलिंग की मांग की है। कई शहरों में EVM खराबी की शिकायतें मिली, जिसकी वजह से वोटिंग प्रभावित रही। बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर EVM लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। वोटिंग के अंतिम समय में समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। वोट डलवाने के लिए EVM को छीनने की कोशिश की गई। यह वार्ड क्रमांक- 31 लाजपत राय नगर का मामला है। सबसे ज्यादा 75.82 प्रतिशत मतदान राजनांदगांव और सबसे कम 44.5% मतदान रायपुर में हुआ है। (CG Municipal Corporation Election)

कहां कितने पड़े वोट

  1. रायपुर नगर निगम – 44.5 प्रतिशत
  2. बिलासपुर नगर निगम – 45.37 प्रतिशत
  3. दुर्ग नगर निगम – 55.57 प्रतिशत
  4. रायगढ़ नगर निगम – 70.91 प्रतिशत
  5.  राजनांदगांव नगर निगम -75.82 प्रतिशत
  6. अंबिकापुर नगर निगम – 54.85 प्रतिशत
  7. धमतरी नगर निगम – 67.03 प्रतिशत
  8. चिरमिरी नगर निगम – 60.49 प्रतिशत
  9. जगदलपुर नगर निगम – 57.82 प्रतिशत
  10. कोरबा नगर निगम – 51.66 प्रतिशत
Back to top button
error: Content is protected !!