Google Analytics —— Meta Pixel

युवा समाजसेवी राजेश साहू ने मातारानी के आशीर्वाद से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की

रायपुर: जिला पंचायत रायपुर क्षेत्र क्रमांक 09 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवा समाजसेवी राजेश साहू ने मातारानी के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर जनसंपर्क अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की कि जिस प्रकार उन्हें माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, उसी प्रकार जनता का सहयोग और समर्थन भी मिले, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सके।

यह भी पढ़े :- Rajim Kumbh Kalp 2025: आस्था, संस्कृति और आध्यात्म का त्रिवेणी संगम है राजिम कुंभ, कल से राजिम कुंभ में पधारेंगे देशभर से साधु-संत और श्रद्धालु

ट्रिपल इंजन सरकार से होगा क्षेत्र का विकास

जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश साहू ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र में “ट्रिपल इंजन सरकार” (केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में एक ही पार्टी की सरकार) की सुशासित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सरकार को समर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि स्थानीय स्तर पर भी भाजपा की जनभागीदारी को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें और प्रदेश व क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

युवा समाजसेवी राजेश साहू
युवा समाजसेवी राजेश साहू

06 नंबर पर करें मतदान – “फावड़ा और बेलचा” है निशान

जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेश साहू “फावड़ा और बेलचा” चुनाव चिन्ह के समर्थन में मतदाताओं को जागरूक करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “यह चुनाव क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की गति को बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” जनता से 06 नंबर पर मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।

युवा समाजसेवी राजेश साहू
युवा समाजसेवी राजेश साहू

खोरपा सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन

मंगलवार को जिला पंचायत रायपुर क्षेत्र क्रमांक 09 के ग्राम पंचायत खोरपा सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजेश साहू ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, विकास कार्यों की स्थिति एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की।

युवा समाजसेवी राजेश साहू
युवा समाजसेवी राजेश साहू

जनसंपर्क के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जिससे जनता का रुझान भाजपा और “ट्रिपल इंजन सरकार” की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता की सराहना की तथा आशा जताई कि यदि तीनों स्तरों पर एक समान सरकार बनती है, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

जनता का समर्थन और जोश, सफलता की ओर संकेत

इस जनसंपर्क अभियान से न केवल स्थानीय मुद्दों को समझने का अवसर मिला, बल्कि जनता का जोश और समर्थन देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि आगामी चुनावों में “ट्रिपल इंजन सरकार” को अपार जनसमर्थन मिलेगा। राजेश साहू ने जनता से एकजुट होकर भाजपा को समर्थन देने और 06 नंबर पर मतदान करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!