Google Analytics —— Meta Pixel

कल मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे CM साय, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

CM Sai on Mahakumbh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 13 फरवरी को कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज जाएंगे, जहां वे महाकुंभ में अमृत स्नान करेंगे। इसे लेकर CM साय ने कहा कि 13 तारीख को मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और पार्टी विधायक महाकुंभ जा रहे हैं, क्योंकि 144 साल बाद ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। हम सभी लोग पुण्य के भागी बनना चाहते हैं। CM साय ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी हमारे साथ कुंभ स्नान करने जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस ने महाकुंभ में जाने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें:- शादी का खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, खाने की कराई गई जांच

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों और लोकसभा-राज्यसभा के सांसदों को 13 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने पत्र लिखकर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा। स्पीकर ने बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से और भी ऐतिहासिक होगा। (CM Sai on Mahakumbh)

महाकुंभ नहीं जाएंगे चरणदास महंत

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पत्र में कहा कि महाकुंभ न केवल आस्था का संगम है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की इसमें सहभागिता राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता को और ज्यादा सुदृढ़ करेगी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कुंभ जाने से संबंधित आमंत्रण की जानकारी मिली है, लेकिन व्यक्तिगत कार्यों की वजह से मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगा, लेकिन कांग्रेस के विधायकों को शामिल होने से मना नहीं किया गया है। विधायक चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने किसी विधायक को जाने से इनकार नहीं किया है। यह सबकी आस्था का विषय है। कांग्रेस के कई विधायक पहले ही कुंभ स्नान करके आ चुके हैं। अगर किसी विधायक को जाना है तो वे जा सकते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। (CM Sai on Mahakumbh)

Back to top button
error: Content is protected !!