छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वापसी, पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा समेत डेढ़ दर्जन का निष्कासन रद्द, संगठन ने जारी की लिस्ट
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने वाले 18 नेताओं की घर वापसी हो गई है. जिससे माना जा रहा है कि कांग्रेस में अब बागी नेताओं की धीरे-धीरे और भी वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़े :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, छापे मार रही पुलिस, MCOCA लगाने की तैयारी
हालांकि जिन 18 नेताओं की वापसी हुई हैं उनमें से कुछ नेताओं का विरोध भी हुआ था. वहीं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम स्वर्गीय अजीत जोगी की पार्टी ‘छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस’ को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है, क्योंकि पार्टी की लंबे समय से विलय की अटकलें चल रही है।

इन नेताओं की हुई वापसी
पार्टी में वापस लौटे नेताओं में अजीत कुकरेजा (रायपुर), शानू दुबे, दिवाकर साहू, जसबीर गुब्बर (बिलासपुर), विश्वजीत बोहरा (Chhattisgarh Congress) (महासमुंद), काजल नाग (कांकेर), ब्रम्हदत्त मांडवी, मनोज मालवीय (दंतेवाड़ा), नरेंद्र (टंडन) सुरीन, जुगल साहू (बालोद), हिदायत अंसारी, मूलकिशोर साहू, तुलसी साहू, सोहन साहू, खालिद मिर्जा, संजय निषाद, प्रतापदेव साहू और रितेश साहू शामिल हैं।
कुलदीप जुनेजा ने आरोप लगाया कि पार्टी (Chhattisgarh Congress) में वापसी को लेकर पैसों के लेन-देन की बात की गई है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत भी भेजी है। दरअसल, कुकरेजा ने नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, जिससे कांग्रेस उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।
पार्टी में बढ़ सकता है फिर से असंतोष
पार्टी के इस फैसले से अंदरूनी असंतोष बढ़ सकता है, क्योंकि जुनेजा समेत कई नेताओं ने इसका विरोध (Chhattisgarh Congress) किया था। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस तरह के फैसले से कांग्रेस के पुराने और वफादार नेताओं में नाराजगी बढ़ सकती है, जो संगठन की नीति और अनुशासन को कमजोर कर सकता है।
क्या जेसीसीजे का भी होगा विलय
वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का भी कांग्रेस में विलय की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं माना जा रहा है कि जिन नेताओं की वापसी हुई है, उसके बाद पार्टी इस पर भी फैसला ले सकती है. क्योंकि पार्टी की सीनियर नेता रेणु जोगी ने एक पत्र भी कांग्रेस आलाकमान को भेजा है, जिसमें छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को पार्टी में विलय करने की मांग की गई थी. क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. बता दें कि कांग्रेस पार्टी में नेताओं की घर वापसी के लिए जो कमेटी बनाई गई है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हैं।



