Google Analytics —— Meta Pixel

CG budget 2025 : वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा

CG budget 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री टंकराम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री रामविचार नेताम के साथ भी मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री नेताम के विभाग आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण से संबंधित वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट (CG budget 2025) एवं नवीन मद प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल एवं कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़े :- छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में वापसी, पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा समेत डेढ़ दर्जन का निष्‍कासन रद्द, संगठन ने जारी की लिस्‍ट

बातचीत कर बजट को दिया जाएगा अंतिम रूप

पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार का फोकस युवाओं और महिलाओं पर अधिक रहेगा। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभागों से युवाओं और महिलाओं से जुड़ी योजना और इससे होने वाले लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा किसानों से जुड़ी कई नई घोषणाएं भी हो सकती हैं, क्योंकि केंद्र ने किसानों के लिए कई नई योजना लागू करने का प्रावधान किया गया है। (CG budget 2025)

 

Back to top button
error: Content is protected !!