Google Analytics —— Meta Pixel

वक्फ संशोधन विधेयक पर JPC की रिपोर्ट आज लोकसभा में होगी पेश, भारी हंगामे के आसार

Wakf Amendment Bill: देश में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति जारी है। इस बीच बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी आज वक्फ संशोधन विधेयक-2024 पर JPC की रिपोर्ट लोकसभा के पटल पर पेश की जाएगी। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज JPC और वक्फ की रिपोर्ट को लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यसूची पर रखा है, जिसे आज हम प्रस्तुत करने जा रहे हैं। 6 महीने पूर्व जब सरकार इस बिल पर संशोधन लेकर आई थी तब केंद्रीय मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आग्रह किया था कि इस बिल पर विस्तार से चर्चा की जाए। क्योंकि यह देश का ज्वलंत मुद्दा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के कई विधायक नहीं जा रहे महाकुंभ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कसा तंज, बघेल ने दिया जवाब

भाजपा सांसद जगदम्बिका ने कहा कि आज JPC ने पूरे 6 महीनें में कई बैठकों और सभी राज्यों के दौरे के बाद रिपोर्ट तैयार की है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ विधेयक अब पेश किया जा रहा है। यह संविधान में हमें दिए गए अधिकारों पर हमला है। वक्फ विधेयक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को दबाने का एक उदाहरण है। सरकार ने हमारे असहमति नोटों को शामिल नहीं किया है। हमने अपने विचार सामने रखे हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि उन्होंने क्या किया है। वे देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर अपना एजेंडा चला रहे हैं। (Wakf Amendment Bill)

जल्दबाजी में लाया जा रहा बिल: पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर आप किसी भी बिल में क्षेत्र, समूह, वर्ग, धर्म या भाषा के खिलाफ कोई फैसला लेते हैं तो वह हमारे देश की संस्कृति और संविधान के खिलाफ होगा। संविधान के आधार पर कोई काम नहीं किया जाता है तो विरोध होगा। आपका बिल संविधान के अनुसार है और उसमें देशहित की बात की गई है तो उस पर जरूर समर्थन किया जाएगा, लेकिन मैं समझता हूं कि जो बिल लाया जा रहा है वो बहुत जल्दबाजी में लाया जा रहा है। इस पर बहुत व्यापक चर्चा होने की आवश्यकता है। (Wakf Amendment Bill)

Back to top button
error: Content is protected !!