पीढ़ियों तक सनातन धर्म के स्वर्णिम काल की गौरवगाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण बनेगा महाकुंभ: CM विष्णुदेव साय

Yogi Gratitude CM Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्री, सांसदों और विधायकों ने महाकुंभ प्रयाग के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसे लेकर CM साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण महाकुम्भ पीढ़ियों तक सनातन धर्म के स्वर्णिम काल की गौरवगाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण बनेगा। त्रिवेणीं माधवं सोमं भरद्वाजं च वासुकिम्। वन्देऽक्षयवटं शेषं प्रयागं तीर्थनायकम्।। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ लोक-आस्था का अभिनंदन और सनातन की शाश्वत चेतना का वंदन है। 144 साल बाद महाकुम्भ का शुभ मुहूर्त आया है, जिसके अंतर्गत तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त हुआ। मां गंगा, यमुना और सरस्वती से समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की।
यह भी पढ़ें:- बाल विवाह को लेकर सख्त कानून का कोई असर नहीं, जिला प्रशासन ने रोकी 14 शादी
CM साय ने कहा कि कुम्भ ऊर्जा का स्रोत है, कुम्भ मानवता का प्रवाह है। कुम्भ आध्यात्मिक चेतना है, कुम्भ आत्मप्रकाश का मार्ग है। कुम्भ जीवन की गतिशीलता है, कुम्भ सृष्टि में सभी संस्कृतियों का संगम है। कुम्भ प्रकृति और मानव जीवन का समन्वय है, कुम्भ नदियों, वनों और ऋषि संस्कृति का प्रवाह है। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महाकुंभ आए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि महाकुम्भ पर्व भारत की हजारों सालों से जागृत सांस्कृतिक और अध्यात्मिक ज्ञान की जीवंत ज्योति है। (Yogi Gratitude CM Sai)

CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आस्था का यह दिव्य महोत्सव महाकुम्भ-2025, प्रयागराज सकल विश्व को अपनी भव्यता और दिव्यता के दर्शन करा रहा है। तीर्थराज प्रयाग के अमृत समागम में पधारे श्रद्धालु मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य कर रहे हैं। बता दें कि कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर पुण्य स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की है। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। (Yogi Gratitude CM Sai)



