Google Analytics —— Meta Pixel

संसाधनों का उपयोग विकास के लिए करना चाहिए, लालच के लिए नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Thailand: थाईलैंड में आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं दुनिया को एक शांतिपूर्ण और प्रगतिशील युग बनाने में मार्गदर्शन कर सकती है। उनकी बुद्धि हमें मानव-केंद्रित भविष्य की ओर ले जाने की शक्ति रखती है। संवाद का एक मुख्य विषय संघर्ष से बचना है। हम खुद को प्रकृति से अलग नहीं मानते। हम ट्रस्टीशिप की अवधारणा में विश्वास करते हैं। जैसा कि महात्मा गांधी ने कहा था प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते समय हमें भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। यह दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि संसाधनों का उपयोग विकास के लिए किया जाए, लालच के लिए नहीं।

यह भी पढ़ें:- पीढ़ियों तक सनातन धर्म के स्वर्णिम काल की गौरवगाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण बनेगा महाकुंभ: CM विष्णुदेव साय

PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पाली को शास्त्रीय भाषा घोषित किया है, जिससे इसके साहित्य का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है। हमने प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान करने और उन्हें सूचीबद्ध करने के लिए ज्ञानभारतम पहल शुरू की है। इससे बौद्ध धर्म के विद्वानों के लाभ के लिए दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संकट और तनाव जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भगवान बुद्ध के शिक्षाओं में मिलता है। उनका संयम का सिद्धांत आज वैश्विक चुनौतियों का सामने करने में हमारा मार्गदर्शन करता है। आज संघर्ष देशों और लोगों के बीच ही नहीं बल्कि इससे आगे बढ़कर पर्यावरण संकट तक पहुंच गए हैं, जिससे हमारे ग्रह के लिए खतरा पैदा हो गया है। हिंदू धर्म बौद्ध धर्म और अन्य एशियाई परंपराएं हमें सिखाती हैं कि हमें खुदको पर्यावरण से अलग न देखकर उसी का हिस्सा मानना चाहिए। (PM Modi on Thailand)

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की बैठक

वहीं वॉशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसे लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में दोनों नेताओं ने मिशन-500 की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक करके 500 बिलियन डॉलर करना है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की एक बहुत ही सार्थक यात्रा पूरी की है। राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा है। यह यात्रा इस बात का संकेत है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं। राष्ट्रीय खुफिया विभाग की नई नियुक्त निदेशक तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एलन मस्क और विवेक रामास्वामी से मुलाकात की। व्हाइट हाउस में चर्चा 4 घंटे तक चली। चर्चा में कई विषयों पर चर्चा हुई। (PM Modi on Thailand)

Back to top button
error: Content is protected !!