Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी के लोग धर्म के बड़े ठेकेदार बनते हैं

Shiv Dahariya on BJP: छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साय सरकार के तीन मंत्रियों के महाकुंभ में शामिल नहीं होने को लेकर कहा कि बीजेपी नेताओं को छूट मिली हुई है। अगर वे किसी धार्मिक आयोजन में शामिल ना हो तो उन पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता है, लेकिन अगर कांग्रेस का कोई नेता इसमें भाग ना ले तो उन पर निशाना साधा जाता है। पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा कि बीजेपी के लोग धर्म के बड़े ठेकेदार बनते हैं। अब इसका जवाब दें कि उनके तीन बड़े नेता कुंभ में क्यों नहीं गए? इनमें ओपी चौधरी और डिप्टी सीएम साहब शामिल हैं। इन पर भी टिप्पणी होनी चाहिए कि ये संस्थान विरोधी हैं। डहरिया ने कहा कि बीजेपी को अपनी ही पार्टी के भीतर फैले दोहरे मापदंडों पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- संसाधनों का उपयोग विकास के लिए करना चाहिए, लालच के लिए नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डहरिया ने नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनावों में अधिकांश जगह जीत रही है। हमारे 5 सालों में किए गए कार्य, भाजपा की आपसी कलह और भितरघात, चुनाव पूर्व परिसीमन आदि का फायदा सीधे कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमें अधिकांश सीटें मिलेंगी। कांग्रेस की स्थिति निकाय चुनाव में मजबूत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी गुटबाजी के कारण डैमेज कंट्रोल करने में असमर्थ रही है। मंत्री डहरिया ने आरोप लगाया है कि वार्डों के परिसीमन में गड़बड़ी हुई है, जिससे मतदान प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा- जहां भी कम मतदान हुआ, वहां कांग्रेस को सीधा लाभ मिलेगा। (Shiv Dahariya on BJP)

कांग्रेस विधायकों पर पैसे लेने का आरोप

छत्तीसगढ़ में बागी कांग्रेसियों की वापसी को लेकर भी पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ही बेहतर जवाब दे सकते हैं। जब इस संबंध में चर्चा होगी, तब स्थिति स्पष्ट होगी। कुछ कांग्रेस विधायकों पर संगठन में निष्कासन रद्द करने के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है। इसे लेकर डहरिया ने कहा कि आरोप लगाना आसान होता है। यह पूरा मामला बीजेपी का प्रायोजित है। कांग्रेस में पैसा लेकर इस तरह का कोई काम नहीं होता, जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपने दावे के सबूत पेश करने चाहिए। बता दें कि 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। (Shiv Dahariya on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!