Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड जीत, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा- डबल इंजन की सरकार पर जनता का विश्वास

Nadda on Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार के क्रियान्वित हो रही जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें:- अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी: CM साय

CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र तेरह महीने में ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा कर प्रदेश की जनता का लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की है। प्रदेश के नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए पार्टी ने ‘अटल विश्वास पत्र’ तैयार किया है, जिसके एक-एक वादे को पूरा करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जनता का फिर हृदय से आभार। (Nadda on Chhattisgarh Election)

BJP सांसद संबित पात्रा ने दी बधाई

BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि नगर-नगर भाजपा, शहर-शहर भाजपा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के समस्त प्रत्याशियों-कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। (Nadda on Chhattisgarh Election)

Back to top button
error: Content is protected !!