Google Analytics —— Meta Pixel

अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी: CM साय

CM on Election Result: छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव-2025 में विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने भाजपा पर फिर विश्वास करने वाली छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता और अपने अथक परिश्रम से विकासवादी नीतियों को जनता तक पहुंचाने वाले पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के प्रति हृदयातल से आभार।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ में फिर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 51 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई संगम में पवित्र डुबकी

CM साय ने कहा कि आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोदी की गारंटी, तेरह महीने में हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार। रायगढ़ में भाजपा ने एक चाय बेचने वाले कर्मठ कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी बनाकर यह सिद्ध किया कि यहां कार्यकर्ताओं के निष्ठा और समर्पण को मान मिलता है। इसी का परिणाम है कि जीवर्धन चौहान जी ने 34 हजार मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। (CM on Election Result)

CM साय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत में अपना महती योगदान देने वाले पार्टी के शीर्ष नेताओं, माननीय मंत्रीगणों, सांसद-विधायक साथियों, पार्टी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश की देवतुल्य जनता को आश्वस्त करता हूं कि जिस तरह हम मोदी की गारंटी के सभी वादे को पूरा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी। (CM on Election Result)

कुनकुरी नगर पंचायत में मिली हार

CM साय ने रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले महापौर बने थे अब पार्षद चुनाव भी नहीं जीत सके। अपने विधानसभा क्षेत्र के कुनकुरी नगर पंचायत में मिली हार पर CM साय ने कहा कि जनता का निर्णय शिरोधार्य है। भले ही हार मिली है, लेकिन विकास नहीं रुकेगा। बता दें कि कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। CM साय ने कहा कि हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं। पिछले चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई। (CM on Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!