नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, पढ़ें पूरी खबर

Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई जानमाल की हानि से बहुत दुख हुआ है। मैं इस दुखद क्षति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचा भगदड़, 3 बच्चों समेत 18 लोगों की हुई मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना चौंकाने वाली है। भगदड़ में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। (Railway Station Stampede)
मुख्मयंत्री योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। (Railway Station Stampede)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। भगदड़ में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। हम चाहते हैं कि सच्चाई जल्द सामने आए और प्रशासन उचित कार्रवाई करे। (Railway Station Stampede)



