छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत नक्सलमुक्त की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Shah on Chhattisgarh Victory: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत को लेकर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय के चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जन-जन तक विकास कार्यों की पहुंच और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदम पर जनता की मोहर है। इस विजय के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ को लेकर राजनीति, राहुल गांधी और खड़गे ने उठाए सवाल
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार के क्रियान्वित हो रही जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। (Shah on Chhattisgarh Victory)
BJP सांसद संबित पात्रा ने दी बधाई
BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी नीतियों पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस प्रचंड विजय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष
किरण सिंहदेव और भाजपा छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। (Shah on Chhattisgarh Victory)
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि नगर-नगर भाजपा, शहर-शहर भाजपा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 की 10 सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण देश के हर चुनाव में सामने आ रहा है। इस विजय पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के समस्त प्रत्याशियों-कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भाजपा संगठन राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश ने भी बधाई दी है। (Shah on Chhattisgarh Victory)
साय के सुशासन पर जनता की मोहर: शिवप्रकाश
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर जनता की मोहर है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। डबल-इंजन सरकार की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों का अटूट विश्वास फिर साबित हुआ। राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा को यूं ही कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं कहा जाता। रायगढ़ महापौर चुनाव में बीजेपी एक चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाती है और वे ऐतिहासिक जीत हासिल करते हैं। यही भाजपा की विशेषता है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी असाधारण भूमिका निभाने का अवसर मिलता है। (Shah on Chhattisgarh Victory)



