Google Analytics —— Meta Pixel

गरियाबंद नगर पालिका चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, संदीप की हैट्रिक, सूरज सबसे युवा पार्षद, निरंजन की रोमांचक जीत

Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025 : गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिलीं। इस चुनाव में जहां भाजपा की रणनीति और संगठन की ताकत देखने को मिली, वहीं निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी कड़ी टक्कर दी।

यह भी पढ़े :- स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर मुख्यमंत्री साय का नमन, कहा – उनकी शिक्षाएं समाज के लिए अनमोल धरोहर

संदीप की हैट्रिक जीत, जनता का अटूट विश्वास बरकरार

भाजपा प्रत्याशी संदीप ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक पूरी की, जिससे यह साबित हो गया कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी ऐतिहासिक जीत पर संदीप ने कहा – “जनता का विश्वास ही मेरी असली जीत है। यह जीत मेरी सेवा, समर्पण और जनता के प्यार का नतीजा है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे नगर के विकास और जनसेवा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

संदीप
संदीप

सबसे युवा पार्षद बने सूरज, कम उम्र में रचा इतिहास

इस चुनाव में एक खास रिकॉर्ड सूरज ने बनाया। वह सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उनकी जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि राजनीति में उम्र से ज्यादा इरादे और सेवा भाव मायने रखते हैं। सूरज ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर कहा – “मैं सिर्फ शिक्षा और स्वच्छता के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरा था, और जनता ने भाजपा की नीति और मेरे काम पर विश्वास दिखाया। मैं इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने नगर की स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार लाने की प्रतिबद्धता जताई।

सूरज
सूरज

निरंजन की रोमांचक जीत, मात्र 4 वोटों से रचा इतिहास

इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन प्रधान ने भाजपा, कांग्रेस और एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार को सिर्फ 4 वोटों के अंतर से हराकर सनसनी फैला दी। उनकी जीत नगर पालिका चुनाव के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक रही। निरंजन ने अपनी जीत पर कहा, “मैं हमेशा विकास और कार्य को प्राथमिकता देता हूँ। मेरी पहली प्राथमिकता सेवा है, और जनता ने मेरे इस संकल्प पर भरोसा जताया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

निरंजन
निरंजन

आसिफ मेमन ने रचा इतिहास, सबसे बड़े अंतर से दर्ज की जीत

भाजपा प्रत्याशी आसिफ मेमन ने इस चुनाव में नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 375 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह जीत उनके परिवार, संगठन और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।आसिफ ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर कहा, “मैं सिर्फ जनता की सेवा करना चाहता हूँ, और जनता ने मुझे अपना सेवक बनाये रखा है। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे शहर की जीत है। उन्होंने इस अवसर पर अपने परिवार, पार्टी और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

आसिफ
आसिफ

नगर पालिका में नए चेहरों का दबदबा, 15 में से 11 नए पार्षद

इस बार के चुनाव में 15 में से 11 नए पार्षद चुने गए, जबकि सिर्फ 4 पुराने पार्षद अपनी सीट बचाने में सफल रहे। इस बार नगर पालिका में 9 पुरुष और 6 महिला पार्षद चुने गए, जिससे बोर्ड में संतुलन नजर आ रहा है। नगर की जनता ने नए चेहरों को प्राथमिकता देकर यह स्पष्ट कर दिया कि वे परिवर्तन और विकास चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए पार्षद जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। (Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025)

भाजपा की रणनीति ने दिलाई बड़ी जीत

भाजपा ने इस चुनाव में अपनी एकजुटता और संगठन की मजबूत पकड़ के दम पर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। पार्टी के 9 पार्षदों की जीत यह साबित करती है कि जनता ने विकास और स्थिरता के नाम पर भाजपा को प्राथमिकता दी है। 

अब सबकी निगाहें नवनिर्वाचित पार्षदों पर होंगी कि वे नगर के विकास और जनता की भलाई के लिए क्या कदम उठाते हैं। गरियाबंद के लिए यह चुनाव सिर्फ एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की नई दिशा तय करने वाला कदम साबित होगा। (Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!