Rekha Gupta Delhi New CM : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली सीएम, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला
Rekha Gupta Delhi New CM : दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के चेहरे का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गई हैं। अपने चुनावी वादों को पूरा करने से लेकर वित्त प्रबंधन से लेकर राष्ट्रीय राजधानी के बुनियादी ढांचे के विकास तक नई सरकार के सामने चुनौतियां बहुत बड़ी होंगी।
बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा, जिसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। उसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
रेखा गुप्ता के घर पर जश्न
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल है. उनके समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनके परिवारजनों का स्वागत किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर समर्थकों में उत्साह है. कल सुबह 11 बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
फिलहाल, अब रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 से 30 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है. इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देविंदर यादव को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा, बीजेपी के कई शीर्ष नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे। (Rekha Gupta Delhi New CM )
कौन हैं रेखा गुप्ता
वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव
दिल्ली की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) ने लगातार तीन बार सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर ली है. रेखा गुप्ता को अब राजधानी की नई दिशा तय करनी होगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. उनके सामने कई चुनौतियां होंगी, लेकिन पार्टी और उनके समर्थकों को विश्वास है कि वह अपने कार्यकाल में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगी। (Rekha Gupta Delhi New CM )



