Google Analytics —— Meta Pixel

CM योगी ने गंगा के पानी को लेकर दिया जवाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए थे सवाल

UP CM Yogi: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि प्रयागराज संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश विधानसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। संगम और उसके आसपास के सभी पाइप और नालों को टेप कर दिया गया है और पानी को शुद्ध करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है। उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। 19 फरवरी को जारी रिपोर्ट के अनुसार संगम के पास BOD की मात्रा 3 से कम है और घुलित ऑक्सीजन 8-9 के आसपास है। इसका मतलब है कि संगम का पानी न केवल नहाने के लिए बल्कि आचमन के लिए भी उपयुक्त है।

यह भी पढ़ें:- CM योगी ने गंगा के पानी को लेकर दिया जवाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए थे सवाल

उन्होंने कहा कि फेकल कोलीफॉर्म बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सीवेज लीकेज और जानवरों का मल, लेकिन प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म की मात्रा मानकों के अनुसार 2,500 MPN प्रति 100 ml से कम है। इसका मतलब है कि झूठा अभियान केवल महाकुंभ को बदनाम करने के लिए है। NGT ने भी कहा है कि फेकल अपशिष्ट 2000 MPN प्रति 100 ml से कम था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान एक दिन हम सत्र का आयोजन प्रयागराज में ही क्यों ना करें, लेकिन मुझे मालूम था कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा किसी अच्छे काम का कभी समर्थन नहीं कर सकती है। (UP CM Yogi)

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाया था सवाल

बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी पानी को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि नहाने के लिए आने वाला पानी सीवेज के पानी में मिला हुआ है और वैज्ञानिक इसे नहाने लायक नहीं मानते, फिर भी आप करोड़ों लोगों को इसमें नहाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आपका काम था कि या तो नालों को कुछ दिनों के लिए बंद कर देते या फिर उन्हें डायवर्ट कर देते ताकि लोगों को नहाते वक्त शुद्ध पानी मिल सके। आपको 12 साल पहले पता था कि कुंभ 12 साल बाद आएगा, फिर आपने इस संबंध में कोई प्रयास क्यों नहीं किए। जब पहले से पता था कि इतने लोग आएंगे और जगह सीमित है तो इसके लिए योजना बनानी चाहिए थी। आपने कोई योजना नहीं बनाई। झूठा प्रचार किया गया, 144 साल की बात ही झूठ है। भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। जब लोग मर गए तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध था। (UP CM Yogi)

Back to top button
error: Content is protected !!