Google Analytics —— Meta Pixel

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी में आज आमने सामने होंगे भारत-बांग्लादेश, इसी टीम को हराकर पिछली बार फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी तो वहीं, नजमुल हौसेन शंतो बांग्लादेश की कमान संभालेंगे. भारत का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है, उसने 40 मुकाबलों में 32 बार जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में भी बांग्लादेश पर टीम इंडिया के भारी पड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े :- CM योगी ने गंगा के पानी को लेकर दिया जवाब, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए थे सवाल

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) आज गुरुवार, 20 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगाा. मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. अगर आप भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. वहीं, ओटोटी के जरिए भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

भारत और बांग्लादेश इस टूर्नामेंट के इतिहास में केवल एक बार भिड़ी हैं। यह मुकाबला 2017 के सीजन में हुआ था। तब बर्मिंघम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। (Champions Trophy 2025)

दुबई वेदर रिपोर्ट भारत

बांग्लादेश मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। 20 फरवरी को दुबई में 55% बारिश के चांसेज हैं। दोपहर में धूप के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका है। तापमान 27 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

भारत का स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश का स्क्वॉड- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, मुशफिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन शाकिब, नाहिद राणा

Back to top button
error: Content is protected !!