छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक डाले जाएंगे वोट

Panchayat Election in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के 43 विकासखंडों में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। बस्तर संभाग में सुबह 6.45 से मतदान शुरू हुआ है, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए 9 हजार 738 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता है, जिसमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरुष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य मतदान शामिल हैं। दूसरे चरण की मतगणना 21 फरवरी को होगी।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सीएम पद की शपथ आज, रेखा गुप्ता ने कहा- ‘जो वादे किए, सब पूरे करेंगे’, रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी
बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए तारीखों की घोषणा की थी। जिन विकासखंडों में दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं, उसमें जिला बिलासपुर के विकासखंड बिल्हा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विकासखंड पेंड्रा, जिला मुंगेली के विकासखंड लोरमी, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखंड नवागढ़, जिला सक्ती के विकासखंड मालखरौदा, जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा, जिला रायगढ़ के विकासखंड खरसिया और धरमजयगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर और प्रेमनगर, जिला बलरामपुर के विकासखंड बलरामपुर, जिला सरगुजा के विकासखंड सीतापुर और मैनपाट, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़, जिला जशपुर के विकासखंड जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी शामिल है। (Panchayat Election in Chhattisgarh)
इन विकासखंडों में भी मतदान जारी
इसी तरह जिला रायपुर के विकासखंड धरसींवा और तिल्दानेवरा, जिला बलौदाबाजार के विकासखंड कसडोल, जिला गरियाबंद के विकासखंड छुरा, जिला महासमुंद के विकासखंड पिथौरा और बागबहरा, जिला धमतरी के विकासखंड कुरूद, जिला दुर्ग के विकासखंड पाटन, जिला बालोद के विकासखंड बालोद, जिला राजनांदगांव के विकासखंड छुरिया, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड खैरागढ़, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड मोहला, जिला कबीरधाम के विकासखंड बोड़ला और पंडरिया, जिला कोण्डागांव के विकासखंड फरसगांव और माकड़ी, जिला बस्तर के विकासखंड बस्तर और लोहण्डीगुड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड भानुप्रतापपुर, और दुर्गूकोंदल, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कटेकल्याण और जिला सुकमा के छिंदगढ़ और बीजापुर जिला के विकासखंड भोपालपटनम और ऊसूर शामिल हैं। (Panchayat Election in Chhattisgarh)



