अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे मानसिक तौर से बीमार: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Deputy CM Keshav Maurya: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘मृत्युकुंभ’ वाले बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि महाकुंभ जो 144 साल बाद आया है और वहां पर करोड़ों की संख्या में भक्त पूरे विश्व से डुबकी लगाने आ रहे हैं, ममता बनर्जी ने जिस तरीके से हिंदुओं का अपमान किया। उसके लिए मैं जनता से आह्वान करता हूं कि जहां ममता बनर्जी या उनकी फोटो दिखे आप उनके खिलाफ विरोध करें। उनके खिलाफ विरोध करना बहुत जरूरी है। हिंदुओं का अपमान का काम जो ममता बनर्जी ने किया है हिंदू समाज इसको माफ नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मिला INDIA गठबंधन का साथ, महाकुंभ को कहा था ‘मृत्युकुंभ’
केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने महाकुंभ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘मृत्युकुंभ’ टिप्पणी पर राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखकर इसे बेहद असंवेदनशील और बेहद अपमानजनक बताया। उन्होंने विधानसभा के रिकॉर्ड से इस बयान को हटाने, इस मामले का संज्ञान लेने और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आग्रह किया। मध्यप्रदेश CM मोहन यादव ने कहा कि ममता बनर्जी ने बहुत निम्न स्तरीय भाषा का इस्तेमाल किया है। आस्था, श्रद्धा और विश्वास का कुंभ होता है। उनका ये कहना कि ये ‘मृत्युकुंभ’ है, ये उनकी मानसिकता को दिखाता है। जनता आने वाले समय में इन्हें सबक सिखाए। अभी भी समय है इन्हें माफी मांगनी चाहिए। (Deputy CM Keshav Maurya)
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने घेरा
UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे, ये तीनों लोग का बयान हिंदुओं, श्रद्धालुओं और प्रयागराज महाकुंभ के खिलाफ है। इस बयान की मैं कड़ी आलोचना करते हुए यही कहूंगा कि ये लोग मानसिक तौर से बीमार है। इन्होंने लोगों की आस्था को जो ठेस पहुंचाना का काम किया है उसके लिए ये लोग देश, श्रद्धालुओं और प्रदेश की जनता से माफी मांगे। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या ममता बनर्जी हों, सभी लोग पूरी तरह से सनातन धर्म के विरोध पर उतर आए हैं। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। आने वाले समय में जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। केवल तुष्टिकरण की राजनीति के तहत इस प्रकार की बयानबाजी की जाती है। (Deputy CM Keshav Maurya)
CM विजय सिन्हा ने साधा निशाना
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश का विपक्ष लगातार सनातन पर प्रहार करता है। सनातन के लिए इस समय लोगों में उत्साह है। 55 करोड़ लोग अब तक वहां स्नान कर चुके हैं। इस बार 31 दिसंबर को पहली बार मैंने देखा कि कितनी बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर के दर्शन करने गए, वैष्णो देवी गए। अब सनातन पूरे जोश में आ रहा है, इससे विपक्षी दलों की नींद उड़ी हुई है। बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति में सनातन की संस्कृति पर चोट करती हैं। उनकी के मानसिकता सनातन विरोधी है। महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहने वाली मानसिकता को जवाब समय पर मिलेगा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सामाजिक समरसता आध्यात्मिक श्रेष्ठता और वैज्ञानिक प्रामाणिकता के प्रतीक महाकुंभ पर लगातार विपक्षी नेताओं द्वारा जिस प्रकार के बयान आ रहे उसमें ममता बनर्जी का बयान निंदनीय और भर्त्सना योग्य है। यह INDI गठबंधन की हिंदू धर्म के प्रति नफरत और हिकारत को दिखाता है। (Deputy CM Keshav Maurya)
भगवान सब को सद्बुद्धि दे: जीतन राम मांझी
शिवसेना नेता शाइना एन.सी ने कहा कि ममता बनर्जी को महाकुंभ में जाना चाहिए तब उन्हें पता चलेगा कि जिस स्थान को वह ‘मृत्युकुंभ’ बुला रही हैं वहां पापों का प्रायश्चित होता है और उन्हें वहां जाकर प्रायश्चित करना चाहिए। जब ममता बनर्जी ऐसी प्रतिक्रिया देती हैं तो देश के हजारों-करोड़ों हिंदू लोगों की भावना को ठेस पहुंचती है। वहीं महाकुंभ में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अनगिनत लोग यहां पहुंच रहे हैं। करोड़ों लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। भगवान सब को सद्बुद्धि दे। हम योगी सरकार की प्रशंसा करते हैं। संसार के लोगों को हम कहना चाहते हैं कि वे भारत से सीखें कि करोड़ों लोग कैसे एक साथ रह सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं कि महाकुंभ में इससे उत्तम व्यवस्था हो ही नहीं सकती है। साफ-सफाई है। 60 करोड़ लोग आ गए हैं। मोदी-योगी का राज है, कहीं कुछ दिक्कत नहीं है। (Deputy CM Keshav Maurya)



