Google Analytics —— Meta Pixel

आज होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी बजट सत्र सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से होगा प्रारंभ

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। इससे पहले, 9 फरवरी 2024 को सरकार ने अपना पहला बजट प्रस्तुत किया था।

यह भी पढ़े :- विष्णु देव साय ने प्रदेश की जनता के बीच जाकर जीता लोगों का दिल, छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन के 14 माह

बजट सत्र के दौरान 2,000 से अधिक सवालों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन पर गहन चर्चा की जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री साय लगातार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि सत्र के दौरान सभी महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस निर्णय लिए जा सकें।

जनवरी में साय कैबिनेट के प्रमुख फैसले

जनवरी में साय कैबिनेट (CG Cabinet Meeting) द्वारा लिए गए कई अहम फैसले प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इनमें शामिल प्रमुख निर्णय निम्नलिखित हैं-

1. धान किसानों को अंतर की राशि दिए जाने की घोषणा।
2. HV श्रेणी के उद्योगों के लिए राहत पैकेज का ऐलान।
3. कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि।
4. छात्र स्किल प्रोग्राम (एसएसपी) के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू करने का निर्णय।
5. नवा रायपुर अटल नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु श्री सत्य सांई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को 5 एकड़ भूमि निशुल्क देने का फैसला।
6. नवा रायपुर अटल नगर में ‘आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर’ की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर देने का निर्णय।
7. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 1,32,000 हितग्राहियों को 3,938.80 करोड़ रुपये की कुल अनुदान राशि जारी करने की मंजूरी।
8. भूमि क्रय नीति 2017 में संशोधन का फैसला।
9. रेडी टू ईट निर्माण कार्य महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय।

साय सरकार की इन योजनाओं से राज्य के किसानों, उद्योगों, छात्रों, कलाकारों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, आज होने वाली कैबिनेट बैठक में भी कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाने की संभावना है, जिससे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। (CG Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!