रायगढ़ में 14 उद्योगों पर लगा 10.51 लाख रुपए का जुर्माना, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Raigarh Administration Action: रायगढ़ जिले में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल की ओर से बीते सप्ताह की गई निरीक्षण कार्रवाई में 14 उद्योगों पर कुल 10.51 लाख रुपए का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति शुल्क अधिरोपित किया गया है। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि 15 से 21 फरवरी 2025 के दौरान गठित जिला स्तरीय जांच कमेटी ने चंद्रपुर, कोडातराई, हमीरपुर, ढिमरापुर, तमनार, घरघोड़ा और पलगढ़ा समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कच्चे माल, उत्पाद और अपशिष्ट परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की।
इस दौरान कई वाहन बिना तारपोलिन कवर के खुले में कच्चा माल परिवहन करते पाए गए, जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण फैलने की आशंका बढ़ गई। इसके अलावा कुछ वाहनों में 5 सेमी. फ्री बोर्ड स्पेस का अभाव था, जिससे सामग्री गिरने का खतरा था। कई वाहनों पर संबंधित नोडल अधिकारी का नाम अंकित नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक के बाद एक नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। पाठ्य पुस्तक निगम में 250 करोड़ के घोटाले के बाद अब मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में 750 करोड़ का घोटाला सामने आया है। (Raigarh Administration Action)
नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया
मामले में ACB ने रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह समेत CGMSC के एमडी पद्मिनी भोई और चंद्रकांत वर्मा तीनों IAS अफसरों को नोटिस जारी किया है, जिनसे करोड़ों के घोटाले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। घोटाले में शामिल गवर्मेंट सप्लायर कंपनी मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शंशाक चोपड़ा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में दवा खरीदी के नाम पर किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी FIR दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (Raigarh Administration Action)



