Trump-Zelensky Clash : डोनाल्ड ट्रंप के साथ नोंकझोंक के बाद जेलेंस्की ने माफी मांगने से किया इनकार, ट्रंप ने कहा- आपने अपमान किया
Trump-Zelensky Clash : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में तीखी नोंकझोंक हुई. हालांकि इससे पहले ट्रंप ने जेलेंस्की के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यू आर ड्रेस्ड अप नाइस टुडे. इसके साथ ही जेलेंस्की ने इस बैठक में खनिज डील के बदले सुरक्षा की गारंटी मांगा. इस पर ट्रंप ने कहा है कि खनिज का इस्तेमाल हम अपने हिसाब से करेंगे. वहीं जब जेलेंस्की ने रूस पर सवाल किया तो ट्रंप ने चुप्पी साध गए।
यह भी पढ़े :- CM साय ने बोर्ड स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं, कहा- परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, न कि मंजिल
इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के टूटे वादों के बारे में चेतावनी दी. तीखी बहस के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को कहा कि जब शांति के लिए तैयार हों तब वापस आइएगा. जानें आखिर दोनों नेताओं के कैसे छिड़ गई जुबानी जंग.
बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में अपने और अपने अमेरिकी समकक्ष के बीच हुई घटना के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस विवाद के लिए वे माफ़ी नहीं मांगेंगे लेकिन उन्होंने इस घटना दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं माना।
जेलेंस्की ने जताया आभार
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका और वहां की जनता के समर्थन के लिए आभार जताया और एक एक्स पोस्ट में कहा, “धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस दौरे के लिए धन्यवाद. धन्यवाद राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी जनता. यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति चाहिए और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं.(Trump-Zelensky Clash)
तीखी बहस के बाद क्या बोले ट्रंप?
बैठक के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने “निर्धारित” किया था कि जेलेंस्की “शांति के लिए तैयार नहीं हैं” ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की पर ओवल ऑफिस में अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि जब वे शांति के लिए तैयार होंगे, तब वे वापिस आ सकते हैं.
ट्रंप ने कहा, “मैंने निर्धारित किया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं यदि अमेरिका इसमें शामिल है, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारी भागीदारी उन्हें वार्ता में बड़ा लाभ देती है. मुझे लाभ नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए. उन्होंने अपने प्रिय ओवल ऑफिस में अमेरिका का अपमान किया. जब वह शांति के लिए तैयार होंगे तो वह वापस आ सकते हैं.”
उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स क्या बोले?
बैठक के दौरान शामिल उपराष्ट्रपति का भी कहना था कि जेलेंस्की ने “धन्यवाद” नहीं कहा जिससे राष्ट्रपति ट्रंप का अपमान हुआ. जेलेंस्की ने आवाज उठाते हुए जवाब दिया, “मैंने कई बार अमेरिकी लोगों को धन्यवाद कहा है।
जेलेंस्की ने डील पर भी नहीं किया साइन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में ट्रंप और वेन्स के साथ विवाद के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्हाइट हाउस से जल्दी चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप द्वारा मांगे गए अमेरिका-यूक्रेन अहम मिनिरल डील पर जेलेंस्की ने साइन भी नहीं किए. कहा जा रहा है कि जेलेंस्की ने भी वाशिंगटन में अपने सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए, जिसमें हडसन इंस्टिट्यूट और डीसी के यूक्रेनी हाउस में होने वाले कार्यक्रम शामिल थे। (Trump-Zelensky Clash)



