Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, वरुण ने कीवी बल्लेबाजों को किया ढेर

IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगा दी है. टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया. इसके साथ भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से टक्कर होगी, ये भी कन्फर्म हो गया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में 4 मार्च को वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से दुबई में भिड़ेगी.जबकि दूसरा सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा. भारत की जीत में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हीरो बनकर उभरे. वरुण ने न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. वरुण ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़े :- केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़, महाशिवरात्रि के दिन की घटना, पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले, श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मैट हेनरी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने भारत को 9 विकेट पर 249 रन पर रोक दिया था. हेनरी ने आठ ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए. उन्हें टीम के दूसरे गेंदबाजों अच्छा साथ मिला. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन, विलियम ओ’राउरकी, कप्तान मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट लिए. न्यूजीलैंड के क्षेत्ररक्षकों ने कुछ कमाल के कैच पकड़ने के साथ अहम रन बचाए। (IND vs NZ)

हार्दिक पंड्या ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। रचिन रविंद्र 6 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद तो धड़ाधड़ विकेट गिरते रहे, जबकि केन विलियमसन चट्टान की तरह मैदान पर अड़े रहे। टी20 विश्व कप 2021 में इसी दुबई के मैदान पर खराब प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम से बाहर होने वाले वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पहला विकेट विल यंग (22) को क्लीन बोल्ड करते हुए लिया। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लगा दी। (IND vs NZ)

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

ब भारतीय टीम 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला सेमीफाइनल इसी दुबई स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ 5 मार्च को है।

प्लेइंग-11 :

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (सी), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के.

Back to top button
error: Content is protected !!