Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में हुई पहली गिरफ्तारी, आज हो सकता है बड़ा खुलासा

Rohtak Murder Case : कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का हत्यारा गिरफ्तार हो गया है. गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है. हत्यारा बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है. प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने पुलिस के सामने यह कबूल किया है कि उसने हिमानी की हत्या (Rohtak Murder Case) उसके घर पर ही की थी और फिर उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया था.

यह भी पढ़े :- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराया, अब 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला 

इसके अलावा उसने यह भी बताया कि वह हिमानी के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में था. हत्यारोपी ने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड बताया है. उसने आरोप लगाया है कि हिमानी उसको ब्लैकमेल करती थी. इस दौरान उसने हिमानी को कई बार पैसे दिए भी थे. लेकिन वह बार-बार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी की हत्या कर दी. बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव एक सूटकेस से बरामद हुआ था. वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी. हिमानी कानून की पढ़ाई कर रही थी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी थी।

हरियाणा में रोहतक के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ था. राहगीरों की नजर जब उस पर पड़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का शव था. ये शव किसी और का नहीं, बल्कि कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का था।

पुलिस ने बनाई 5 टीम

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीम गठित की हैं. जांच के तहत हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके. इसके साथ ही साइबर टीम उनके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन पड़ताल कर रही है, जिससे किसी संदिग्ध संपर्क या हालिया गतिविधियों का पता चल सके. हालांकि, जहां पर सूटकेस में उनका शव बरामद हुआ, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण जांच टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

कौन थीं हिमानी नरवाल?

हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं. पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी. राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से भी वह जुड़ी हुई थीं. विधायक बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमानी कांग्रेस की मेहनती कार्यकर्ता थीं. हिमानी की हत्या एक गंभीर मामला है और इसकी जांच SIT से करवाई जानी चाहिए. (Rohtak Murder Case )

Back to top button
error: Content is protected !!