छत्तीसगढ़ के विकास को “गति” देने वाला ऐतिहासिक बजट : विजय केसरवानी
CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक हस्तलिखित बजट (CG Budget 2025) को राज्य के विकास को नई दिशा और ऊर्जा देने वाला बताते हुए भाजपा नेता विजय केसरवानी ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि 2024-25 का बजट “GYAN” (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) पर केंद्रित था, जबकि इस वर्ष का बजट “GATI” (गुड गवर्नेंस, एक्सिलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी एवं इंडस्ट्रियल ग्रोथ) थीम पर आधारित है।
केसरवानी ने कहा कि बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देने के साथ-साथ अधोसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कमी, तीर्थयात्रा योजना के पुनः संचालन, गरीबों के लिए 18 लाख आवासों हेतु 875 करोड़ रुपये के प्रावधान और महतारी वंदन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
इसके अलावा, नगर निगम क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, छात्र, युवा, व्यापारी और मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है।
केसरवानी ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में विकास को “गति” देने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया। (CG Budget 2025)



